मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।#मुख्यमंत्री ने देवभूमि संसाधन ट्रस्ट द्वारा पहाड़ी अनाजों से तैयार मिठाईयों ‘‘देवभोग स्वीट्स’’ का उद्घाटन किया।# प्रभारी जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को दिलाई एकता की शपथ।पढिए Janswar.Com में।

समाचार प्रस्तुति-अरुणाभ रतूड़ी

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने पुलिस लाईन देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने पोखरी थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित होने पर ट्रॉफी एवं एक लाख रूपये का चेक देकर सम्मानित किया। पुलिस के अधिकारियों को अग्निशमन के क्षेत्र में विशिष्ट पदक तथा सेवा पदक, उत्कृष्ट विवेचना एवं उत्कृष्ट अनावरण के पदकों से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया। आजादी के बाद उन्होंने मजबूत इच्छा शक्ति से देश की रियासतों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। किसी भी देश, राज्य एवं बल की मजबूती के लिए एकता होना सबसे जरूरी है। समाज की शक्ति एकता से ही बढ़ती है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने समाज के हर वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किये। उन्होंने प्रशासनिक तंत्र और पुलिस को मजबूती देने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार हो रहा है। कोविड पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने जो लड़ाई लड़ी, यह दुनिया के लिए एक मिसाल बनी। आज भारत काफी हद तक कोविड पर विजय पाने में सफल हुआ है। कोविड से बचाव के लिए समाज के हर वर्ग ने अपनी ओर से पूरा सहयोग दिया है। सेवा भाव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। जब तक कोविड पूर्ण रूप से समाप्त नहीं होता है, तब तक हमें पूरी सतर्कता के साथ रहना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। माफिया तंत्रों जो अवैध रूप से प्रदेश के अन्दर घुसने का प्रयास करते हैं, चाहे नशा माफिया हो, खनन माफिया हो, वन माफिया हो इनके खिलाफ एक होकर हमें लड़ना है। राज्य सरकार माफिया तंत्र से मुक्ति के लिए संकल्पबद्ध है। सरदार बल्लभ भाई पटेल का जीवन हमें प्रेरणा और बल देगा।
पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही और अनेक रियासतों का विलय कर उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। सरदार पटेल की जन्म जयन्ती के उपलक्ष में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक श्री हरबंस कपूर, श्री गणेश जोशी श्री खजान दास, श्री मुन्ना सिंह चैहान, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, श्री नरेश बंसल, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव गृह श्री नितेश झा, पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून श्री अशोक कुमार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने देवभूमि संसाधन ट्रस्ट द्वारा पहाड़ी अनाजों से तैयार मिठाईयों ‘‘देवभोग स्वीट्स’’ का उद्घाटन किया।

   मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में हिमालय देवभूमि संसाधन ट्रस्ट द्वारा पहाड़ी अनाजों से तैयार मिठाईयों ‘‘देवभोग स्वीट्स’’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से एवं मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देशों पर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए यह नई पहल शुरू की गई है।
     मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। देवभूमि प्रसाद की सफलता के बाद अब देवभोग स्वीट्स की प्रगति की कहानी शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आने वाला है। पर्वों में उत्तराखण्ड के अनाजों पर आधारित स्वास्थ्यवर्धक मिठाईयों की डिमांड तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने जनता से पर्वों पर स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि स्वीट्स के लिए ऑनलाईन मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाय।
     हिमालय देवभूमि संसाधन द्वारा उत्तराखण्ड के मन्दिरों के लिए स्थानीय अनाजों पर आधारित प्रसाद बनाया जा रहा है। अब इसको और अधिक विस्तारित करते हुए उत्तराखण्ड के 12 स्वास्थ्य वर्धक अनाजों से मिठाईयां बनाई जा रही है। इस कार्य में हिमालय देवभूमि संसाधन के संस्थापक श्री गोविन्द सिंह मेहर एवं महासचिव बी.एस.रावत एवं श्री अंशुल गुप्ता के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ये मिठाईयां और प्रसाद बनाया जा रहा है। देवभोग प्रसाद की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। उत्तराखण्ड के स्थानीय अनाजों से जो मिठाइयां एवं प्रसाद बनाया जा रहा है, यह अनाज भी स्थानीय स्तर पर लोगों से खरीदा जा रहा है। जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ ही उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद भी लोगों को मिल रहे हैं। इन मिठाइयों में जिन स्थानीय अनाजों का इस्तेमाल किया जा रहा है, उनमें मंडुआ, चैलाई, झंगोरा, कुट्टू का आटा, गहत, सोयाबीन, उड़द की दाल का प्रयोग किया जा रहा है।
     इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रमेश भट्ट, आईटी सलाहकार श्री रविन्द्र दत्त, विशेष सचिव श्री पराग मधुकर धकाते उपस्थित थे।

—————————————————————–

प्रभारी जिलाधिकारी ने ने कर्मचारियों को दिलाई एकता की शपथ।

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढवाल आशीष भटगांई की ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद रियासतों के रूप में बिखरे भारत देश को एक सूत्र में पिरोया था। उन्होंने यह भी कहा कि देश के सभी नागरिकों को उनसे प्रेरणा लेकर ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये देशहित में कार्य करना चाहिये। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इसके अलावा जनपद के विभिन्न कार्यालयों में भी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने- अपने कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दीपक नेगी, शिवभक्त बड़थ्वाल, कविता, अजीत रावत, जसपाल रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *