डोईवाला: RTE बिल भुगतान के बदले 1 लाख की घूस मांगते उप शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। WWW.JANSWAR.COM

डोईवाला: उप शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने दबोचा, 1 लाख की घूस मांगी थी RTE बिल के बदले।

डोईवाला:- देहरादून: जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। नेपाली फार्म के पास घूस लेते पकड़े गए आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में तैनात हुए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल में RTE (राइट टू एजुकेशन) के तहत पढ़ रहे छात्रों के बिल भुगतान के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस की त्वरित कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सफलता मिली है।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, और मामले की आगे जांच जारी है।