कानपुर: पुलिस ने अवैध किडनी रैकेट का पर्दाफाश, 60 से ज्यादा अवैध ट्रांसप्लांट सामने।
अवधेश प्रताप सिंह कानपुर उत्तर प्रदेश:- कानपुर पुलिस ने चिकित्सा जगत को शर्मसार करने वाले एक बड़े #किडनी_रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें अब तक 60 से ज्यादा अवैध किडनी ट्रांसप्लांट की बात सामने आई है.पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में ‘#आरोही’ और ‘#आहूजा’ अस्पतालों को सील कर संचालक डॉक्टरों समेत छह आरोपियों को जेल भेजा गया.यह गिरोह #टेलीग्राम के जरिए डोनर और रिसीवर के बीच सौदेबाजी करता था,जिसमें बिहार के एमबीए छात्र को डोनर और मेरठ की महिला को रिसीवर के रूप में जोड़ा गया.आठवीं पास एम्बुलेंस चालक शिवम अग्रवाल खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों को जाल में फंसाता था.गोपनीय तरीके से अस्पतालों में रात के समय बिना किसी रिकॉर्ड के ये ऑपरेशन किए जाते थे.
यह लोग जिनकी किडनी निकालते थे उसको तीन से चार लाख देते थे फिर आगे यह किडनी 60 लाख में बेचते थे
कानपुर पुलिस ने बहुत बढ़िया काम किया है जो इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया है…
