बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित। WWW.JANSWAR.COM

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित।

पौड़ी:-विकासखंड पोखड़ा के जनता इंटर कॉलेज, लियाखाल में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, करियर एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत द्वारा बालिकाओं को विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सुपरवाइजर सुशील रावत ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक रावत ने भी छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की बालिकाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरुक बनाना रहा।