गैरसैंण बजट सत्र में ऋषिकेश की जनसमस्याएं उठाने पर कार्यकर्ताओं ने जताया आभार। WWW.JANSWAR.COM

ऋषिकेश पहुंचने पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का वीरभद्र मंडल व क्षेत्रीय जनता ने किया भव्य स्वागत।

ऋषिकेश:-ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश पहुंचने पर वीरभद्र मंडल एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गैरसैंण (भराड़ी सैण) में आयोजित विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को सदन में प्रमुखता के साथ उठाया। उन्होंने कहा कि डॉ. अग्रवाल हमेशा से ही क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के लिए गंभीरता से प्रयास करते रहे हैं। बजट सत्र के दौरान भी उन्होंने ऋषिकेश की बापूग्राम एंव अन्य क्षेत्रो की वनभूमि से जुडी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया तथा उनके निस्तारण के लिए सार्थक पहल की।

सुरेंद्र सिंह सुमन ने कहा कि डॉ. अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है तथा जनता की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वीरभद्र मंडल एवं क्षेत्र की जनता की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध हैं और आगे भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन, गोविंद सिंह रावत, हर्षवर्धन रावत, रमेश जुगलान, अनीता प्रधान, पूनम डोभाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।