विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल नेहरिपुर कला में सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण। WWW.JANSWAR.COM

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुर कला में नई सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ऋषिकेश/हरीपुर कला:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुर कला क्षेत्र में नई डल रही सीवर लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर विधायक ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी टूटी सड़कों को शीघ्रता से दुरुस्त किया जाए। उन्होंने गली-चौड़ीकरण, कच्ची सड़कों को पक्का करने, सड़कों में बने गड्ढों को भरने तथा कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और क्षेत्र में सुचारु विकास सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीतिका शर्मा, पूजा ग्वाड़ी, लक्ष्मी जुगलान, पंचायत सदस्य प्रीति, मोनिका, पूर्व ग्राम प्रधान सत्येंद्र धमंदा, राजेंद्र नेगी, राजेश भारद्वाज, परियोजना निदेशक मीनाक्षी मित्तल, लोक निर्माण विभाग के ए.ई. राजेश चौहान, जे.ई. संजय सेमवाल, वेद ग्वाड़ी, अरुण जोशी, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।