विश्व पृथ्वी दिवस: प्रदेशवासियों को स्वच्छ, हरित वातावरण का संकल्प दिलाने वाला संदेश। WWW.JANSWAR.COM

विश्व पृथ्वी दिवस: प्रदेशवासियों को स्वच्छ, हरित वातावरण का संकल्प दिलाने वाला संदेश।

 (अरुणाभ रतूड़ी):- समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पृथ्वी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण केवल आज की आवश्यकता नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
यह दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। आइए, इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहेंगे, प्राक्रतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करेंगे तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
विश्व पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाने का प्रतीक है। उत्तराखंड जैसे प्राकृतिक संपदा से भरपूर राज्य में यह संदेश विशेष रूप से प्रासंगिक है, जहां जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं।