पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल का आश्वासन: बापू ग्राम के निवासियों की समस्याओं का होगा ठोस समाधान।
ऋषिकेश:- शिवाजी नगर में आयोजित जनसभा में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत कर क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। जनसभा के दौरान उन्होंने बापू ग्राम सहित अन्य क्षेत्रों में वन विभाग की कार्रवाई से जुड़े विषय पर स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कुछ लोग अनावश्यक जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि राज्य सरकार इस विषय के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
डॉ. अग्रवाल ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कई बार यह भरोसा दिलाया गया है कि इस समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
जनसभा के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कक्ष एवं मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से 13 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस घोषणा से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एंव संचालन मंडल महामंत्री पुनिता भंडारी ने किया
इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत ने शिवाजी नगर में हुए विकास कार्यों के लिए डॉ अग्रवाल का अभिनंदन करते हुए कहा की पूर्व मे यहाँ पानी की समस्या थी, बिजली की समस्या थी एंव सड़के टूटी फूटी थी लेकिन डॉ अग्रवाल ने यहां का कायाकल्प किया साथ ही उन्होंने सीवर लाइन के चल रहे कार्य के लिए भी विधायक अग्रवाल का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के संचालक एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राइटर ने भी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का धन्यवाद किया
इस अवसर पर मोर्चे के अध्यक्षगण रणजीत सिंह (युवा मोर्चा), पिंकी धस्माना (महिला मोर्चा), राहुल कश्यप (ओबीसी मोर्चा), बरकत अली (अल्पसंख्यक मोर्चा), विनय पासवान (अनुसूचित जाति मोर्चा), नानक गुप्ता, सचिन अग्रवाल, बिंदु जी, पूनम ढ़ोभाल, मनोरमा देवी, राजेंद्र गुप्ता, राजेश राजभर, हरिहर गुप्ता, रामस्वरूप यादव, राम सरेमन यादव, निक्की मिश्रा, संजय राजभर, बबली देवी, मनोज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
