ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने योग महोत्सव में किया प्रतिभाग। WWW.JANSWAR.COM

नारायण स्वामी आश्रम में योग की गूँज: मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

ऋषिकेश: नारायण स्वामी आश्रम, शीशम झाड़ी ऋषिकेश में आचार्य विपिन जोशी जी द्वारा आयोजित 12वें योग महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने विधानसभा में “करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ 21 जून के पश्चात प्रत्येक माह की 21 तारीख को योग दिवस के रूप में मनाने की पहल की थी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज 177 देशों में योग का प्रचार-प्रसार हो रहा है, जिसके फलस्वरूप प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

डॉ. अग्रवाल ने योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए सभी से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी, रामनगर, देहरादून सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज, स्वामीनारायण आश्रम के प्रबंधाध्यक्ष सुनील भगत जी महाराज, स्वामी जितानंद जी महाराज, आशीष कुकरेती, अनुष्का मिश्रा, रामकृष्ण पोखरियाल, डॉ ज्योति चुफाल, तेजस्व मेहरा, दीक्षा मेहरा, अरनव पांडे, गीतानंद जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।