लोक संगीत की धाकड़ आवाज़ रिंकू राणा नहीं रहीं, दुर्घटना में तोड़ा दम – परिजन सदमे में।
सहारनपुर/उत्तराखंड:- लोकप्रिय लोक गायिका रिंकू राणा का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। उनकी मधुर आवाज़ और लोकगीतों ने लाखों दिलों को छुआ था, लेकिन इस दुखद हादसे ने पूरे संगीत जगत को गमगीन कर दिया है।परिवारजन और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। रिंकू राणा उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध कलाकार थीं, जिनके गीत स्थानीय संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत करते थे। दुर्घटना की पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, वे सड़क पर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गईं।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दारुण दुख को सहने की ताकत दें। ॐ शांति! ॐ शांति! ॐ शांति!
