जिलाधिकारी ने आयुष विंग टीम को किया सम्मानित। WWW.JANSWAR.COM

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जिला चिकित्सालय की आयुष विंग टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। 

टिहरी:- आज जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय बौराडी के आयुष विंग की टीम को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 21 जून 2025 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट योगदान एवं सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया। आयुष विंग की टीम ने योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जिलाधिकारी टिहरी ने सभी सम्मानित कार्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि योग न केवल स्वास्थ्य संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह समग्र जीवनशैली को संतुलित रखने का प्रभावी साधन भी है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर कुल 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यबीर रावत व डॉ. सिद्धि मिश्रा, चिकित्साधिकारी  डॉ कर्ण पाल सिंह व डॉ. विनोद रावत, डॉ पंकज रतूड़ी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी बी.पी. बडोनी, मनोज धिरवाण, पंचकर्म सहायक रजनी सेमवाल, योग सहायक वैशाली जुयाल तथा सेवक रघुवीर सिंह गुसाईं एवं सरिता खरोला शामिल रहे।