सोनप्रयाग: घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव। WWW.JANSWAR.COM

सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रामपुर, जंगल मे घास काटने गयी महिला की पहाड़ी से फिसलने से हुई मौत, SDRF की टीम ने किया शव बरामद।

जनपद रुद्रप्रयाग:- आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को कोतवाली सोनप्रयाग से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर न्यालसू जंगल क्षेत्र में घास काटने गई एक महिला पहाड़ी से गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक संतोष परिहार के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम सड़क मार्ग से रामपुर तक पहुंची, तत्पश्चात मंदाकिनी नदी को पैदल पार करते हुए लगभग 02 किलोमीटर की खड़ी एवं दुर्गम पहाड़ी चढ़ाई चढ़कर घटनास्थल तक पहुंच बनाई। घटनास्थल पर घास काटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई महिला गीता देवी पत्नी गजपाल सिंह, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी रामपुर न्यालसू की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से अत्यंत दुर्गम एवं तीव्र ढाल वाले पहाड़ी क्षेत्र से महिला के शव को लगभग 03 किलोमीटर पैदल नीचे लाया गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।