क्रेजी पर्यटन मेला 2026: लोकगायन और जागर की रात, दर्शक झूमे। WWW.JANSWAR.COM

पर्यावरण संरक्षण व जीरो वेस्ट थीम पर क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 में लोकसंस्कृति की धूम

मंगलेश डंगवाल और प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमे दर्शक

ढालवाला /टिहरी:- पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 के पांचवे एवं छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य धूम देखने को मिली। मेले में प्रसिद्ध लोकगायक मंगलेश डंगवाल एवं वैदिक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पांचवे दिन कबड्डी प्रतियोगिता व काव्य संगोष्ठी का आयोजन

मेले के पांचवे दिन स्व. रमेश चन्द्र डिमरी की स्मृति में ओपन महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया।
इसके पश्चात उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दे विषय पर काव्य संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें स्थानीय कवियों अशोक क्रेजी एवं वीरेन्द्र सेमवाल ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।

शाम को प्रसिद्ध लोकगायक मंगलेश डंगवाल ने छिलकू जगे के, माया बांद, तुरड़ी तुड़, मेरी छौंदाड़ी सज धज के जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

छठे दिन पारंपरिक प्रतियोगिताएं व जागर गायन

मेले के छठे दिन स्थानीय महिलाओं के मध्य मांगल गीत एवं पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
शाम को वैदिक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने किमसारी हाट मा, कैमरा, मोरी रख्या खोली, घंटाकर्ण स्तुति जैसे जागर गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया।

मौके पर समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, समाजसेवी रामावल्लभ भट्ट, सुरेन्द्र भंडारी, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश व्यास, सभासद विनोद खंडूड़ी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, क्रेजी फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, राफ्टिंग एसोसिएसन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, अशोक क्रेजी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, विनोद बिजल्वाण, शंकर नौटियाल, उल्लास बहुगुणा, अतुल उनियाल, तुषार जगूड़ी, राजन बिष्ट, किरन चौहान, आरती चौहान, दीपा भट्ट, सीमा बिजल्वाण, देवस्पति बिजल्वाण, रामकृष्ण पोख्रियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक विकास सेमवाल आदि उपस्थित थे।