ऋषिकेश में विकास की नई इबारत लिख रहे डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल। WWW.JANSWAR.COM

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख रहे हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल।

ऋषिकेश:- पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को गति मिली है। उनके पूर्व मे शहरी विकास एंव आवास मंत्री रहते हुए स्वीकृत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत होकर अब धरातल पर उतर रही हैं।

वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र हेतु कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनसे यातायात, शिक्षा, जनसुविधा, सौंदर्यीकरण और नगरीय सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।

1. ऋषिकेश कोतवाली, अस्पताल एवं इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवाल पर सर्किल कार्य हेतु ₹150.00 लाख।

2. ऋषिकेश के स्व. ललित मोहन शर्मा डिग्री कॉलेज की बाउंड्रीवाल पर सर्किल कार्य हेतु ₹250.00 लाख।

3. ऋषिकेश के खैरी कला गढ़ी मयचक में पुल निर्माण कार्य हेतु ₹56.00 लाख।

4. श्यामपुर, ऋषिकेश टी-प्वाइंट से ग्राम गढ़ी मध्यक तक सड़क निर्माण कार्य हेतु ₹29.90 लाख।

5. ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत ढालवाला पुल, 14 बीघा पुल एवं चन्द्रभागा पुल का सौंदर्यीकरण कार्य, कुल लागत ₹281.47 लाख।

6. ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत प्रवेश द्वार निर्माण कार्य हेतु ₹75.49 लाख।

7. आईएसबीटी, ऋषिकेश के मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण कार्य हेतु ₹67.50 लाख।

8. ऋषिकेश डिग्री कॉलेज के आगे नाली एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य गतिमान है, लागत ₹246.76 लाख।

साथ ही ऋषिकेश शहर मे डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट नेपाली फार्म मे पार्क निर्माण एंव रायवाला खेल मैदान की बाउंड्री के साथ वाल पेंट की व्यवस्था।

इन सभी विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा एवं सुविधाएं बेहतर होंगी, पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण होगा तथा आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण केंद्र है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पुल, शिक्षा, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मेरे क्षेत्र का विकास हो रहा है जिसके लिए धामी जी का धन्यवाद एंव संकल्प है कि ऋषिकेश को एक आदर्श और आधुनिक विधानसभा के रूप में विकसित किया जाए।