10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थाना नन्दानगर पुलिस ने 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। Www.janswar.com

पुलिस अधीक्षक चमोली के कडे निर्देशों पर नशा तस्करों पर हो रही है चौतरफा कार्यवाही।

10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थाना नन्दानगर पुलिस ने 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज।

चमोली:- पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय* के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान चलाया हुआ है, जनपद चमोली को नशामुक्त करने की श्रीमान पुलिस अधीक्षक चमोली महोदय की मुहिम को लेकर चमोली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

दिनांक 24.03.25 को थाना नन्दानगर पुलिस एवं एसओजी चमोली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान काण्डई पुल के पास *वाहन संख्या-UK-07-TE-2195 (स्विफ्ट डिजायर)* कार में अभियुक्त *कुलदीप सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम बूरा थाना नंदानगर घाट उम्र 23 वर्ष* को *10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब* परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। 

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना नंदानगर घाट पर *मु0अ0सं0-16/2025, धारा- 60/72 आबकारी अधिनयम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस टीम-1-उ0नि0 मनोज भट्ट 2- हे0कानि0 शिव सिंह

2-हे0का0 दीपक कुकरेती (एस0ओ0जी0)

3-का0 आशुतोष तिवारी (एस0ओ0जी0)

4-का0 राजेन्द्र रावत (एस0ओ0जी0)

5- हो0गा0 सोहन सिंह