01से 09 सितम्बर तक गमंविनि लि.के पर्यटक आवासगृहों में रोज होगी हिमालय प्रतिज्ञा।पढिए JaNswar.com में

01से 09 सितम्बर तक गमंविनि लि.के पर्यटक आवासगृहों में रोज होगी हिमालय प्रतिज्ञा।

समाचार प्रस्तुति-नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी
हिमालय बचाओ अभियान के तहत गढवाल मंडल विकास निगम लि.के प्रत्येक आवासगृहों में रोज हिमालय प्रतिज्ञा होगी। जीएमवीएन लि.के महाप्रबंधक श्री जितेन्द्र कुमार ने अपने आदेशपत्र संख्या-1285/हिबअभि/2019-20 दिनाँक 27अगस्त 2019 में आदेशित किया है किराज्य में पर्यावरण संरक्षण,संबर्द्धन हेतु हिमालय बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत 1सितंबर 2019 से 09सितंबर 2019 तक निगम के समस्त पर्यटक आवासगृहों में प्रात: सभी अधिकारी व कर्मचारी यह प्रतिज्ञा करेंगे कि-“हिमालय हमारे देश का मस्तिष्क है। विराट पर्वतराज दुनिया के बड़े भूभाग के लिए जलवायु,जल-जीवन और पर्यावरण का आधार है इसके गगनचुम्बी शिखर हमें नयी ऊंचाई छूने की प्रेरणा देते हैं। मैं प्रतिज्ञा करता हूँ / करती हूँ कि मैं हिमालय की रक्षा का हर संभव प्रयत्न करूँगा/ करूँगी।ऐसा कोई कार्य नहीं करूँगा / करूँगी जिससे हिमालय को नुकसान पहुँचता हो।”
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका का निर्वहन करने वाली संस्था गढ़वाल मण्डल विकास निगम है और इस मुहिम का व्यापक असर पर्यावरण के सुधार पर पड़ सकता है। इस अभियान की तैयारियां सभी पर्यटक आवास गृह ओर मुख्यालय सहित यात्रा कार्यालय में भी कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *