सक्षम जनपद देहरादून का जिला अधिवेशन 06 नवम्बर तथा जनपद पौड़ी गढवाल का 13 नवम्बर को सम्पन्न होगा।www.janswar.com

सक्षम का जिला अधिवेशन देहरादून का 06 नवम्बर 2022को तथा पौड़ी गढवाल का 13नवम्बर 2022 को कोटद्वार में सम्पन्न होगा।

 

 

*सक्षम उत्तराखंड में जिला अधिवेशन दो सत्रों में संपन्न होंगे।*

प्रथम सत्र- 11- 01 बजे_

1 *आगुन्तको की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करना।*
(सक्षम गीत अनवरत ) 11:05 बजे तक।

2 *संगठन सूक्तम का पूरा उच्चारण से बैठक प्रारंभ।*
11:10 बजे तक।

3 *भारत माता के चित्र एवम सूरदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित करना* ।
11:15 बजे तक।

4 *मुख्य अतिथि (अथितियों )जी (मंचासीन) का परिचय* । 11:20 बजे तक।

5 *दिव्यांग बन्धु / भगनी द्वारा सामुहिक स्वागत* गीत। 11: 30 बजे तक।

6 *जिला इकाई के कार्यकर्ताओं व नगर, खण्ड इकाइयों के कार्यकर्ताओं का परिचय* । 11: 40 बजे तक।

7 *अन्य उपस्थित आगन्तुकों का परिचय।* 11:45 बजे तक।

8 *जिलाध्यक्ष जी द्वारा अथितियों का स्वागत विषयक उद्द्बोधन* । 11: 55 बजे तक।

9 *सक्षम जिला इकाई द्वारा अब तक किये गए कार्यो का वृत प्रतिवेदन प्रस्तुत जिला सचिव द्वारा* । 12:05 बजे तक।

10 *दिव्यांगजनो का सम्मान / उपकरण वितरण।*
12: 20 बजे तक।

11 *मुख्य अतिथि जी का उद्द्बोधन* ।12:40 बजे तक।

12 *राष्ट्रीय महासचिव जी/ प्रान्त अध्यक्ष जी/ प्रान्त सचिव जी का उद्द्बोधन* । 01 बजे तक।

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

_*भोजनावकाश 1- 2 बजे*_

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

_द्वितीय सत्र प्रारंभ 2 बजे से-_

*सक्षम गीत पुनः मंचासीन होने तक* । 2:05 बजे तक।

1 *सक्षम के सांगठनिक स्थिति पर चर्चा राष्ट्रीय महासचिव जी/ प्रान्त सचिव जी द्वारा। जिला कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ, आयाम, जिला दिव्यांग सेवा केंद्र, जिला प्रशासन के साथ समन्वय की स्थिति, जिलों में दिव्यांगजनो की स्थिति व सरकारी कार्यक्रम।*
2: 40 बजे तक।

2 *नवीन दायित्वों की घोषणा (यदि कोई हो) प्रान्त अध्यक्ष जी द्वारा।* 2:50 तक।

3 *विशिष्ट अतिथि जी का उद्द्बोधन (सांगठनिक* )। 3:20 बजे तक।

4 *कार्यक्रम अध्यक्ष जी का समापन का उद्द्बोधन / धन्यवाद ज्ञापन प्रेषण* । 3:30 तक

*जलपान/ सभा विसजर्न 4* बजे तक।

*_व्यवस्था हेतु आवश्यक सामग्री* -_
भारत माता का चित्र। सूरदास जी का चित्र।साउंड सिस्टम।दीपदान।तेल।रुई।धूप।माचिस। मोमबत्ती। पुष्प। प्रशस्ति पत्र। स्मृति चिन्ह।बैठने हेतु स्वच्छ कुर्सियां। कार्यक्रम सादगी युक्त हो ऐसा प्रयास करें। भोजन व्यवस्था। जलपान व्यवस्था।
🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

सादर- कपिल रतूड़ी प्रान्त सचिव, सक्षम उत्तराखंड।