विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बूथ संख्या 87 पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात। WWW.JANSWAR.COM

पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थानीय नागरिकों संग साझा किया पीएम का संदेश।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद ने अग्रवाल बूथ संख्या 87 पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड को स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से देखा एवं सुना।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा गुलामी की मानसिकता को त्यागने, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने, पश्चिम बंगाल एवं राजस्थान के युवाओं की प्रेरणादायक पहलों, केरल की 10 माह की बालिका के माता-पिता द्वारा लिए गए अंगदान के महान निर्णय, किसानों के अमूल्य योगदान तथा आगामी त्योहारों के अवसर पर “लोकल फॉर वोकल” को अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यक्त विचार अत्यंत प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहे।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों में सकारात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को निरंतर सशक्त कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित में योगदान देने हेतु प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में समीधा गुरुंग, सागर गुरुंग, एस.बी. शाही, विजय गुरुंग, अजय खड़गा, किरण थापा, संगीता गैरोला, वैशाली पांडे, सर्वेश्वरी बडोला, मनीष थापा, नवल थापा, लोकमाया राय, शरद शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, प्रतीक आले, बाबूलाल, धन प्रकाश, किशन सिंह, ओम प्रकाश, चेतराम, रामकिशन, राकेश, कमलेश कुमारी, लाली, शांति, गुड्डी, खेमी सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।