राज्यपाल से जन-मित्र प्रोजेक्ट के पदाधिकारियों ने भेंट की।#रुद्रप्रयाग जनता जाम से हकलान जाम में फंसे कप्तान# भाजपा की बैठक हुई धार की तूणी पार्टी कार्यालय में-www.janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी

 

राज्यपाल से जन-मित्र प्रोजेक्ट के पदाधिकारियों ने भेंट की।

राज्यपाल ले.ज.(सेवा नि.)गुरमीतसिंह से आज रि.ले.ज. व ‘जन-मित्र’ प्रोजेक्ट के अध्यक्ष ले.ज. (रि.)मदनमोहन लखेड़ा,महासचिव मेजर सुशील,व अन्य पदाधिकारियों ने भेंट कर प्रोजेक्ट के कार्य उत्तराखण्ड में करने की इच्छा जताई।

श्री लखेड़ा ने राज्यपाल को अवगत कराया कि संस्था की राज्य के दूर दराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य लाभ देने के लिए भारत सरकार की ई टेलीमेडिसन सुविधा ई संजीवनी हेतु जागरूकता अभियान चलाने की योजना है जिससे लोग मोबाईल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श ले सकें। साथ ही ई संजीवनी ऐप चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।जिससे लोग स्वयं ही ऐप संचालित कर सकें।
इसके साथ ही युवाओं को अग्निपथ योजना में भर्ती हेतु युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा अग्निवीर बन कर देश सेवा कर सकें।उन्होंने यह भी अवगत कराया कि यह सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय सैनिक संस्था के माध्यम से नि:शुल्क चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा देशहित के कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभायी है। ‘जन-मित्र’ के अन्तर्गत राज्य में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

 

रुद्रप्रयाग जनता जाम से हकलान जाम में फंसे कप्तान

 

रुद्रप्रयाग( देवेन्द्र चमोली )यातायात व्यवस्था के पुलिस के नियंत्रण से बाहर होने से जिला मुख्यालय में लगने वाले जाम से जनता बहुत परेशान है।यातायात व्यवस्था इतनी लचर है कि जिले के पुलिस अधीक्षक भी आज सुबह काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

आज सुबह 9:30 बजे पूर्वाह्न में रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार व वेलनी से लेकर संगम बाजार तक लगे जाम से जहाँ यातायात व्यवस्था ध्वस्त होती दिखी, वहीं जाम में फंसे लोग परेशान हो गये।जाम में जहां आम नागरिक, कर्मचारी, मरीजों को ले जाती एम्बुलेंस फंसी रहीं वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक काफी देर तक फंसे रहे।जाम इस प्रकार से था कि पैदल निकल पाना भी बहुत मुश्किल था।दर्जनों पुलिस कर्मियों के प्रयास से काफी देर बाद जाम खुल पाया है।जाम से लगभग चार घंटे तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
स्थानीय ब्यापारी बंटी जगवाण, शिराज विष्ट आदि का कहना है कि बाजार में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है लेकिन पुलिस प्रशासन जाम से निपटने की आज तक समुचित व्यवस्था नही कर पाया। जिससे आये दिन लोगों को कठनाईयां झेलनी पड़ती है।उन्होंने इस जाम से स्थाई रूप से निजात दिलाने की मांग की है।

भाजपा की बैठक हुई धार की तूणी पार्टी कार्यालय में

अल्मोडा़ (अशोक कुमार पाण्डेय)भारतीय जनता पार्टी द्वारा धार की तूणी में पार्टी कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख व पंचायत प्रतिनिधियों हुई बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया जिसमें कई कार्यक्रम निर्धारित किए गये।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय जी ने कहा कि भाजपा रचनात्मक कार्यों को आगे बढा रही है।देश को आगे बढाने व एक नयी दिशा देने का काम भाजपा कर रही है।पार्टी ने कार्यकर्ताओं को पहचान दी है इसलिए कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि वह निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी के लक्ष्य को आगे बढाएं।पार्टी ने जनसंघ से प्रारंभ किया कई उतार चढावों के बाद लक्ष्य प्राप्ति हुई है
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पन्ना प्रमुखों के आधार पर कार्य बांटा है हर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम करना एवं मन की बात के कार्यक्रमों पर उनके विषय पर चर्चा करना बूथ समिति को मजबूत करना,नए मतदाताओं का नामांकन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता करना पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का कर्तव्य है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 11अगस्त तक अभियान का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाना 11 अगस्त से 13अगस्त तक स्कूल कॉलेजों के माध्यम से इस को आगे बढ़ाने का कार्य करना,13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वाभिमान जगाने के तहत घर-घर तिरंगा झंडा लगाना है।इसमें हमें सावधानी रखने की जरूरत है। तिरंगे का सम्मान करते हुए इसको लगाना 15 अगस्त के बाद भी उसका विशेष ध्यान रखना व 14 तारीख को विभाजन की विभीषिका पर मौन जुलूस निकालना है।

बैठक की अध्यक्षता रवि रौतेला व संचालन प्रेम शर्मा ने किया है।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल रमेश बहुगुणा मुकुल साह शैलेन्द्र साह कैलाश गुरुरानी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।