राज्यपाल ने शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन हरिद्वार में गौ दर्शन किए।#मुख्यमंत्री ने प्रदेश को वेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड मिलने पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामना।# गंगाभोगपुर में केवल वनन्तरा होटल द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया है-जिलाधिकारी-www.janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को नौरंगाबाद, हरिद्वार में श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला और सीएनजी बायो फर्टिलाइजर प्लांट का भ्रमण किया।


राज्यपाल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि नवरात्र के दूसरे दिन गौ दर्शन और गौ सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा की गौशाला से भी बढ़कर जो गौरक्षा शाला का संकल्प श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला ने लिया है वह अपने आप में अलग  है। गौ माता की रक्षा का पवित्र संकल्प इसमें समाहित है।

उन्होंने कहा की गौ माता में सभी देवताओं का वास होता हैं। गौमाता की सेवा से सभी कष्ट भी दूर होते हैं और पुण्य भी प्राप्त होते हैं। भारतीय संस्कृति में गौ माता का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। राज्यपाल ने कहा की श्री कृष्णायन गौरक्षा शाला में 14 हजार से अधिक गायों की देखभाल की जा रही है जो अपने आप में असाधारण है।

राज्यपाल ने कहा की हमें गौ माता के इस दिव्य और पवित्र रूप की रक्षा करने के लिए आगे आना होगा। हमारी समृद्धि में गाय का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। प्राकृतिक और जैविक खेती में भी गौ माता का बड़ा आशीर्वाद है।

इससे पूर्व राज्यपाल ने बायो-प्लांट में स्थापित आर्गेनिक एवं बायो-फ़र्टिलाइज़र के उत्पादन एवं उससे संबंधित रिसर्च प्रयोगशाला का अवलोकन किया। यह प्लांट और रिसर्च सेंटर किसानो के लिए मृदा परीक्षण की सुविधा भी प्रदान करता है और किसानो को आर्गेनिक फार्मिंग के लिए प्रेरित कर रहा है। राज्यपाल ने इस दौरान गोबर से बनाये गई विभिन्न वस्तुओं और उत्पादों का अवलोकन कर इनकी सराहना की।

इस अवसर पर गौरक्षा शाला के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास,  संरक्षक स्वामी आत्मानंद, स्वामी अशोक आनंद, स्वामी अमृतानंद, संतोष तनेजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*********

  • विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को मिले सम्मान पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामना।

पुरस्कारों को बताया राज्य के पर्यटन विकास के लिये शुभ संकेत। 

   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन एवार्ड तथा पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किये जाने पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन क्षेत्रों को देश व दुनिया में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राज्य के पर्यटन को यह एक सौगात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। साहसिक पर्यटन के दृष्टिगत माउंटेनियरिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाईकिंग आदि गतिविधियों का भी राज्य में काफी विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारधाम कॉरिडोर की तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र में मानस खंड कॉरिडोर बनाने के लिये भी प्रयासरत है। इससे जहां एक ओर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पूरे कुमाऊं के आधारभूत ढ़ांचे को भी मजबूती मिलेगी।

********

जिलाधिकारी गढ़वाल द्वारा अवगत कराया गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया से गंगा भोगपुर तल्ला तहसील यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत वनंतरा रिसॉर्ट ध्वस्तीकरण की कुछ भ्रामक सूचनायें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।  इस संबंध में प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें अवैध अतिक्रमण की पुष्टि होना पाया गया। दिनांक 22 सितम्बर एवं 23 सितम्बर, 2022 को पुलिस विभाग द्वारा रिसॉर्ट में जाकर घटना से संबंधित समस्त साक्ष्य संकलन की‍ कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी थी। तद्पश्चात समस्त दस्तावेजों का परीक्षण कर उक्त अवैध अतिक्रमण को नियमानुसार ध्वस्त किया गया था। जिसमें बाहरी सुरक्षा दीवार का कुछ हिस्सा और गेट शामिल था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्टि की गयी है कि सबूतों से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की गयी है। इस संबंध में भ्रामक और तथ्यहीन खबरें फैलायी जा रही हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस घटना से जुड़े हर पहलुओं पर गम्भीरतापूर्वक एवं तत्परता से कार्य कर रहा है।
गंगा भोगपुर तल्ला तहसील यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत वनंतरा रिसॉर्ट ध्वस्तीकरण की भ्रामक सूचनायें जो कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही हैं का जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा खंडन किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा गठित एस0आई0टी0 के साथ जिला प्रशासन निरन्तर समन्वय बनाकर पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है।
अतः समस्त नागरिकों/आम जनमानस से अनुरोध है कि उक्त संबंध में विभिन्न माध्यमों से फैलायी जा रही अपवाहों पर कृपया ध्यान न दें।