राज्यपाल ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल छात्रों को दी बधाई#मौसम विभाग के अनुसार 09जून तक गर्म हवाएं चलने की संभावना#चारधाम यात्रा में अब तक 1648379 यात्री पहुँचे जिनमें से 139 यात्रियों ने दम तोड़ा।www.Janswar.com

-नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा है कि विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सफल छात्र-छात्राएं भविष्य में भी प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे तथा समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे। उन्होंने कहा की जिन विद्यार्थियों के नतीजे आशा के अनुरूप नहीं आए हैं या सफल नही हो सके हैं वे कतई निराश न हों और आगामी परीक्षा में सफलता हेतु पूर्ण मनोयोग से कड़ी मेहनत करें।

मौसम विभाग के दिनाँक 06जून 2022 की जारी मौसमसूचना/मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के जिलों में दिनाँक 06 जून से 09जून 2022 तक मौसम अतिशुष्क रहेगा। गर्म हवाएं चलने की संभावना है।कृषक खेती को सूखने से बचाने के लिए खेतों में पानी लगाएं।दोपहर से अपराह्न तक खुली धूप से बचें।10 जून को मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

*********
चारधाम यात्रा

राज्य आपत्कालीन परिचालन केन्द्र,सचिवालय परिसर देहरादून द्वारा दिनाँक 01-06-2022 को प्रात:10 बजे जारी सूचना के अनुसार आज श्रीबद्रीनाथ धाम में 17253 यात्री पहुँचे तथा अब तक कुल 558051 यात्री पहुच चुके हैं, जिनमें से आज 02 यात्री की मृत्यु हो गयी है।तथा अब तक कुल 32 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।
श्री हेमकुंड साहिब में आज 4857 यात्री तथा अब तक कुल 38157 यात्री पहुँच चुके हैं।
श्री केदारनाथ(सोनप्रयाग) में आज 19455 यात्री पहुँचे।तथा अब तक कुल 525862 यात्री पहुच चुके हैं जिनमें से आज हुई 01यात्री की मृत्यु सहित अब तक कुल 61 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है ।
श्री गंगोत्री धाम मेंआज 7970 यात्री पहुँचे। अब तक कुल 297340 यात्री पहुँच चुके हैं जिनमें से अब तक कुल 11 यात्रियों की मृत्यु हुई है।
गौमुख में आज 130यात्री पहुँचे तथा अब तक यहां कुल 4436 यात्री पहुँच चुका है।
श्रीयमुनोत्री धाम(जानकीचट्टी) में आज कुल 6631यात्री पहुँचे।अब तक यहां कुल 224533यात्री पहुँच चुके हैं जिनमें से अभी तक 35 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

आज उपरोक्त धामों में कुल 56298यात्री पहुँचे जिनमें से आज 03यात्रियों की मृत्यु हुई है। अब तक इन धामों में कुल 1648379 यात्री यहाँ पहुँच चुके हैं। इन यात्रियों में से अब तक कुल 139यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।

सभी धामों के मार्ग सुचारू रूप से यात्रा हेतु खुले हैं