राज्यपाल ने पुस्तक “वीर सावरकर” का विमोचन किया।#मुख्यमंत्री ने जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय के वार्षिक उत्सव  में प्रतिभाग किया।#

-अरुणाभ रतूड़ी

 

राज्यपाल ने पुस्तक “वीर सावरकर” का विमोचन किया।

राजभवन देहरादून (11 दिसम्बर, 2022) राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना आयुक्त श्री उदय माहुरकर द्वारा लिखी गई पुस्तक “वीर सावरकर” का विमोचन किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि वीर सावरकर ने देश के लिए कई यातनाऐं सही इस पुस्तक के माध्यम से उनके विचारों को जीवित किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि अंग्रेजों ने विखंडन की नीति से काम किया लेकिन वीर सावरकर ‘अखण्ड भारत की संकल्पना को साकार करना चाहते थे। राज्यपाल ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के एकता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में कई तथ्य ऐसे हैं जिन्हें हमें जानने नहीं दिया गया है, लेकिन आज हम आजाद भारत में हैं इसलिए हमें हमारे पूर्वजों के बारे में जानने की जिज्ञासा होनी चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक देशवासी को अपनी जड़ों को पहचानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज देश तेजी से विकसित हो रहा है। आज़ादी के अमृत काल में जब हमारा देश 100 साल पूरे करेगा। हम विकसित राष्ट्र होने के साथ ही विश्व गुरु के रूप में दुनिया भर में सबसे शिखर पर होंगे।

इस दौरान पुस्तक के लेखक व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने पुस्तक का संक्षिप्त सार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कार्यक्रम समन्वयक कर्नल राजीव रावत (से.नि.) समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
…….. 0……….

*********

मुख्यमंत्री ने जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय के वार्षिक उत्सव  में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नन्द विहार, रुड़की, हरिद्वार स्थिति जीवनदीप आश्रम में जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय के वार्षिक उत्सव  में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने बाल गुरुकुलम का उद्घाटन किया एवं श्री सिद्धाबली हनुमान कुश्ती अखाड़ा के कुश्ती पहलवानों से वार्ता कर उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को जैकेट वितरित की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवनदीप आश्रम, नन्द विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य किए जाने एवं  जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय परिसर में हॉल बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री  ने जीवनदीप आश्रम स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली कि कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरुकुल आकर यहां छात्र-छात्राओं से मुलाकात करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा शिक्षक किसी भी विद्यार्थी के जीवन को प्रकाश एवं उन्नति से आलोकित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम हैं। उनके मार्गदर्शन में एक विद्यार्थी “अंक से पूर्णांक“ बनता है।  स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में जीवनदीप आश्रम अनेकों वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। जिस प्रकार आश्रम द्वारा सुबह-शाम जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन कराने का कार्य किया जाता है, वह प्रेरणास्पद कार्य है, साथ ही गुरुकुलम् के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का पुण्य काम भी किया  जाता है। उन्होंने कहा स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज जैसे पूज्य संत के मार्गदर्शन में जब गुरूकुलम् के विद्यार्थी जीवन के अन्य क्षेत्रों में जाएंगे तो वे निश्चित रूप से समाज को समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा हमारा देश भारत वर्ष प्राचीन काल से ही विश्व गुरू रहा है और आज का भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः विश्व में अपने उसी स्थान को प्राप्त करने के लिए पूरी शक्ति के साथ हर क्षेत्र में विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि  राज्य में इस नीति को लागू कर दिया गया है। राज्य सरकार भी उत्तराखण्ड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति से स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों को नए आयाम प्राप्त होंगे। इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे तथा स्कूल स्तर पर युवाओं के कौशल विकास में सहायता प्राप्त होगी। नई शिक्षा नीति से शोध एवम अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आज युवाओं के भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए एक विशेष रोड मैप तैयार किया गया है। उस रोड मैप के अनुसार ही राज्य सरकार भी उत्तराखण्ड के युवाओं को प्रत्येक स्तर पर उनके सपने साकार करने में सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री बालश्रय योजना“ के माध्यम से राज्य सरकार अनाथ बच्चों को निःशुल्क स्कूली शिक्षा प्रदान करने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले समय में रूड़की और दिल्ली की दूरी कम होगी। देहरादून से दिल्ली की दूरी महज दो घंटे में पूरी कर ली जाएगी,  वही जनपद हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत  G -20 देशों की अध्यक्षता करने जा रहा है।  G-20 देशों के साथ ही अन्य 9 देशों एवं विश्व की कई बड़ी संस्थान अगले साल भारत में आकर यहां की संभावनाओं को खोजेंगे। उन्होंने कहा  G -20 से दो दल उत्तराखंड राज्य में भी आएंगे इस दौरान यहां कई बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिसमे उत्तराखंड के विकास को लेकर चर्चा होगी।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

इस दौरान महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरी जी, श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, श्री अतुल सिंह, श्री राकेश बिंदल, डॉ. धर्मेद्र भारद्वाज, मेयर श्री गौरव गोयल, पूर्व विधायक श्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एवं अन्य लोग मौजूद रहे

*********

दुगड्डा-गूमखाल के बीच दुर्घटनाग्रस्त वाहन क घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाला|

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल सकुशल रेस्क्यू करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज दिनांक 11दिसम्बर2022 को प्रातः समय लगभग 6:40 बजे डीसीआर के माध्यम से थाना लैन्सडाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा से गुमखाल आने वाला वाहन संख्या UK12-TA-1182 (बोलेरो) देवीखाल के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना लैंसडाउन, चौकी गुमखाल एवं चौकी दुगड्डा से पुलिस बल मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचा ताथ कड़ी मशकत करते हुये घायलों का रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु कोटद्वार अस्पताल भेजा गया। जानकारी करने पर वाहन चालक ने बताया गया कि उक्त वाहन में 06 व्यक्ति सवार थे वह वाहन को दिल्ली से लकेर पाबौ जा रहा था देवीखाल के निकट अचानक नींद की झपकी आ जाने से वाहन सड़क से नीचे गिर गया।

घायलों का नाम पताः-

1- सते सिंह पुत्र स्व0 कुंवर सिंह (चालक), निवासी-खोलिधार, पोस्ट ऑफिस चपलोड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-26 वर्ष)।

2- पंकज सिंह पुत्र श्री भान सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-22 वर्ष)।

3- करण सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-52 वर्ष)।

4- श्रीमती राजेश्वरी नेगी पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी, निवासी-चौरासी नौठा, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-55 वर्ष)।

5- सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-60 वर्ष)।

6- सुरेंद्र सिंह नेगी, पुत्र नामालूम, निवासी उपरोक्त (उम्र-55 वर्ष)।

*********

हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख

एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी हेतु कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे।

हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।
हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही  विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य  सूचना  प्रचारित प्रसारित की।
इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में  जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल  बरामद कर लिया है। अन्य कार्यवाही जारी है।

***********

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस की रात्रिगस्त की गुहार।

माजरी माफी निवासी ऐडवोकेट एन के  गुसाईं ने उत्तराखण्ड पुलिस ऐप में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से माजरी माफी, हरिपुर, नवादा, बद्रीपुर व आसपास के क्षेत्रों में चोरियां रोकने हेतु रात के समय पुलिस गश्त लगवाने व चोरियां रोकने की गुहार लगाई है।

अपने पत्र में ऐडवोकेट गुसाईं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को लिखा है कि माजरी माफी,बद्रीपुर,हरिपुर,नवादा व आसपास के क्षेत्रों में आये दिन रात को हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से आम जनता परेशान है। चोर बंद घरों के ताले तोड़ने के साथ-साथ आंगन में रखी सोलर लाइट की बैट्रियों व पानी के नल व पानी के मोटरों को चुराकर ले जा रहे हैं।इस संबंध में थाने में भी शिकायत दर्ज की गई लेकिन ना तो कोई सुनवाई हो रही है और ना ही पुलिस रात के समय गश्त कर रही है।
पुलिस द्वारा पूर्व में मध्य रात के समय में कई क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की जाती थी लेकिन लगभग वर्ष भर से पुलिस द्वारा यह सराहनीय कार्य भी बंद किया हुआ है जिससे लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोशित होना स्वाभाविक ही है।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से उक्त क्षेत्र में पुन:रात्रि गश्त प्रारंभ करवाने हेतु संबधित थानाध्यक्ष को निर्देशित करने की प्रार्थना की है।