राज्यपाल ने एक सप्ताह से राजभवन में चल रहे सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।#मुख्यमंत्री ने सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया#कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में काँग्रेस की प्रचंड जीत पर काँग्रेसियों ने मनाया जश्न#अल्मोड़ा में भूमाफिया भगाओ पहाड़ व उत्तराखण्ड बचाओ की जोरदार रैली-www.janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी

राज्यपाल ने एक सप्ताह से राजभवन में चल रहे सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने एक सप्ताह तक चले सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर की विशेष पहल पर इंटरनेशनल सुजोक की अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौधरी द्वारा दिए गए इस प्रशिक्षण में राजभवन फैमली वेलफेयर की महिलाओं को सुजोक थेरेपी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के बारे में बताया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को अपनी हिचकिचाहट और संकोच को छोड़कर अपने हुनर को निखारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति में हुनर की कमी नही है सभी में कुछ न कुछ हुनर है जिसे पहचाकर स्वरोगार से जोडने की जरूरत है। उन्होने कहा कि छोटे-छोटे व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जहां स्वास्थ्य संबन्धित चुनौतियों का समाधान खोजते हैं वंही उनके संकोच को भी दूर करते हैं।

प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने कहा कि उनका प्रयास है कि महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया जाय। इसके लिए समय-समय पर राजभवन में गतिविधियों का आयोजन किए जाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि फैमली वेलफेयर कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के प्रशिक्षण दिये जाने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर करने का प्रयास भी किया जाएगा।

इस अवसर पर आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ इन्दिरा अग्रवाल सहित राजभवन फैमली वेलफेयर की महिलाएं उपस्थित रही।

***********

मुख्यमंत्री ने सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। चार दिन तक चलने वाले इस श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखण्ड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। देश में वर्ष 2023 को ’’मिलेट्स ईयर’’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व दूरदर्शिता के कारण ही आज समस्त विश्व हमारे देश की परम्परागत फसलों के महत्व को समझ रहा है। भारत के प्रस्ताव पर ही ’’संयुक्त राष्ट्र संघ’’ ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’श्री अन्न’’ केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं हैं, जहां ’’श्री’’ होता है वहां समृद्धि भी होती है, समग्रता होती है और विजय होती है। इसलिए प्रधानमंत्री जी ने मिलेट्स को ’’श्री अन्न’’ की संज्ञा दी है।’’श्री अन्न’’ भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है इसमें गांव और गरीब जुड़ा है और अब देश का प्रत्येक नागरिक भी इससे जुड़ रहा है। श्री अन्न फसलों में पौषणीय तत्व के साथ-साथ औषधीय गुण भी पाये जाते है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में मिलेट की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित करने और रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। राज्य के पर्वतीय जिलों के कृषकों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रही है साथ ही किसानों को इसका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है। इससे न सिर्फ किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है बल्कि मिलेट उत्पादों के उत्पादन हेतु किसान प्रोत्साहित भी हो रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन तथा आम जनमानस के भोजन में सम्मिलित करने हेतु लगभग 73 करोड़ रुपए की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है। जैविक कृषि के साथ-साथ राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन योजना का क्रियान्वयन प्रदेश के 11 जनपदों में इस वर्ष से आरम्भ किया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा 6400 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 796 लाख के कृषि मिशन कार्यक्रम के संचालन की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। राज्य में ’’मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना’’ तथा नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना“ द्वारा प्रदेश के अधिक से अधिक कृषि क्षेत्र को प्राकृतिक कृषि के अन्तर्गत आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन किये जाने हेतु नियमित अनुश्रवण एवं नियोजन के लिए “राज्य प्राकृतिक कृषि बोर्ड“ का गठन किया जाना भी प्रस्तावित है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि लोक पर्वों एवं त्योहारों में श्री अन्न को अवश्य शामिल करें।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में प्राचीन काल से ही श्री अन्न की खेती होती थी। देवभूमि उत्तराखण्ड मोटे अनाजों की राजधानी रही है। राज्य में किसानों से मंडुवे को एमएसपी पर लेने एवं इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जो इन्सेन्टिव देने की व्यवस्था की गई यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया श्री अन्न के महत्व को समझ रही है। उत्तर प्रदेश में भी पौष्टिक आहारों को तेजी से प्रमोट किया जा रहा है।

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में मिलेट्स के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। राज्य में अनाजों की उपज बढ़ रही है। किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन कर अच्छा मूल्य मिले इसके लिए राज्य में मंडुवे की एमएसपी 35 रूपये 78 पैसे रखी गई है। किसानों से एमएसपी पर मंडुआ लेने पर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति किलो मंडुवे पर 1.50 रुपये इन्सेंटिव की व्यवस्था की गई है। 2025 तक राज्य के सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जैविक खेती के क्षेत्र में भी राज्य में अच्छा कार्य हो रहा है। इसके लिए उत्त्राखण्ड को लगातार दो साल प्रथम पुरस्कार मिला है। ऐरोमा के क्षेत्र में भी राज्य में तेजी से कार्य हो रहे हैं। एप्पल मिशन मिशन में 35 करोड़ एवं कीवी मिशन में 20 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। 2025 तक मिलेट्स एवं हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में उत्पादन को दुगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री सुरेश गड़िया, किसान आयोग के अध्यक्ष श्री राकेश राजपूत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, सचिव कृषि श्री बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, निदेशक कृषि श्री गौरी शंकर एवं प्रदेश भर से आये कृषक मौजूद थे।

***********

अल्मोड़ा समाचार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में काँग्रेस की प्रचंड जीत पर काँग्रेसियों ने मनाया जश्न

अल्मोड़ा(अशोक कुमार पाण्डेय) कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर चोघानपाटा में काँग्रेसजनों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ एक- दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर एंव आतिशबाजी जलाकर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि कर्नाटक में काँग्रेस पार्टी की बड़ी जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से सांप्रदायिकता एंव जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। उसका मुँहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार का पतन निश्चित हैं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से जनता में भय , मँहगाई, बेरोजगारी ऒर भष्ट्राचार एंव धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करके सांप्रदायिकता का घिनॊना खेल खेलने वालों के मुँह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम जोरदार तमाचे का स्पष्ट संदेश हैं। देश की जनता रसोई गॆस की वृद्धि, मँहगाई एंव युवा तबका बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार झूठे नारों के छदम छल से देश की जनता की भावनाओं से खेल खेलकर जनता का शोषण कर रही हैं। जिसका सही जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत के संदेश से स्पष्ट जता दिया हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एड. केवल सती ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 2024 लोकसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की केन्द्र में वापसी का बड़ा संकेत हैं। देश की जनता सांप्रदायिकता का जहर घोलने को सत्ता से उखाड़ फॆकने के लिए संकल्प बना चुकी हैं,कर्नाटक की जनता ने अपने मन की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मन की बात खुलकर मत देकर कह दी हैं, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में काँग्रेस पार्टी की विजय भाजपा सरकारों के पतन का आगाज हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव व शहजाद कशमीरी ने भी इसे देश की एकता एंव अखंडता ऒर धर्मनिरपेक्षता की जीत बताया। कार्यक्रम में जिला,नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे

अल्मोड़ा में भूमाफिया भगाओ पहाड़ व उत्तराखण्ड बचाओ की जोरदार रैली

अल्मोड़ा(अशोक कुमार पाण्डेय) भूमाफिया भगाओ पहाड़ बचाओ, माफिया भगाओ उत्तराखंड बचाओ जन अभियान ने आज अल्मोड़ा में जोरदार रैली कर उत्तराखंड की जनता से माफिया राज व भूमाफियाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरने का ऐलान किया। तमाम जन संगठनों की संयुक्त प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रैली के मुख्य संयोजक उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि भ्रष्ट नौकरशाहों, पूंजीपतियों, माफियाओं को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण से उत्तराखंड अपराध अराजकता के दलदल में फस गया है। जिससे मुक्ति के लिए सीधी लड़ाई जरूरी हो गई है।
पूर्व घोषणा के अनुसार आज गांधी पार्क में तमाम संगठनों ने जनगीतों, नारों के साथ जनसभा की और ढोल नगाड़ों के साथ अल्मोड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भू माफियाओं की कब्र बनेगी उत्तराखंड की छाती पर, जल जंगल जमीन हमारी नहीं सहेंगे धौंस तुम्हारी जैसे नारों से माल रोड, मिलन चौक व नगर की बाजारों से होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था के लिए काफी पुलिस बल तैनात किया था।
गांधी पार्क अल्मोड़ा में प्रदर्शन से पूर्व बाद में हुई जनसभा को सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, झालडुंगरा के दीवान सिंह बिष्ट, एडवोकेट जीवन चंद्र, ईश्वरी दत्त जोशी, उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, व्यापार मंडल अल्मोड़ा के सुशील साह, लोक कलाकार महासंघ उत्तराखंड के गोपाल चम्याल, उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन साह (नैनीताल) वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पूरन रावल, सद्भावना यात्रा के भुवन पाठक, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित (रामनगर), परिवर्तन कामी छात्र संगठन के महेश, विशाल गुप्ता (हल्द्वानी), उत्तराखंड छात्र संगठन की भावना पांडे भूमि बचाओ संघर्ष समिति फलसीमा के विनोद बिष्ट समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन की ओर से परगना मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार कुलदीप पांडे ने गांधी पार्क में आकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राज्य बनने के बाद भूमि बंदोबस्ती ना होने से पीढिंयों से पर्वतीय क्षेत्रों का आधार रही कृषि चौपट हो गई है, गांव खाली हो गए हैं, बेरोजगारी चरम पर है जिसके कारण भूमाफियाओं की पहुंच गांव गांव तक हो गई है। जिससे उत्तराखंडी अस्मिता तार तार हो रही है।
ज्ञापन में सरकार से त्रिवेंद्र रावत सरकार द्वारा कृषि भूमि की असीमित खरीद के काले कानून को तत्काल वापस लेने, भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा प्रभावशाली लोगों को जमीनों के उपयोग की अनुमति के दुरुपयोग की उच्च स्तरीय जांच कर जमीने जब्त करने, उत्तराखंड के हितों के संरक्षण के लिए पर्वतीय क्षेत्रों को संविधान की धारा 371 का संरक्षण प्रदान करने, बेनाप में वर्गीकृत भूमि को समाज को सौंपने, भूमि की बंदोबस्ती व चकबंदी करने, सशक्त भू कानून से बाहरी लोगों पर कृषि भूमि खरीदने पर रोक लगाने, सौर ऊर्जा के नाम पर बाहरी कंपनियों द्वारा लीज पर जमीन में कब्जे की व्यवस्था समाप्त करने व भनोली झाल डुंगरा में सन लेयर कंपनी के घपले घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कर उनकी लीज निरस्त करने, वन पंचायतों के लिए अलग अधिनियम बनाने, भू माफियाओं के खिलाफ समान रूप से सख्त कार्यवाही करने पर अल्मोड़ा जिले में अपराध अराजकता का केंद्र हो गई प्लीजेंट वैली को तत्काल जब्त करने की मांग की गई।

भूमाफिया भगाओ पहाड़ बचाओ अभियान के तहत आज हुई रैली में इन संगठनों ने की भागीदारी- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, भूमि बचाओ संघर्ष समिति फलसीमा, भूमि बचाओ संघर्ष समिति चितई, नानीसार बचाओ उत्तराखंड बचाओ संघर्ष समिति, वन पंचायत संघर्ष समिति, वन पंचायत संघर्ष मोर्चा उत्तराखंड, उत्तराखंड लोक वाहिनी, व्यापार मंडल अल्मोड़ा, लोक कलाकार महासंघ उत्तराखंड, विहान मंच, कुमाऊनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति, बस्ती बचाओ संघर्ष समिति, नगीना कॉलोनी संघर्ष समिति लाल कुआं, पछास हल्द्वानी, उत्तराखंड छात्र संगठन, ग्रामीण सेवा संगठन सुनौली, इंकलाबी मजदूर केंद्र रामनगर, सद्भावना यात्रा उत्तराखंड समेत अनेक संगठन शामिल थे।
अल्मोड़ा में आयोजित प्रदर्शन के समर्थन में आज गोपेश्वर, देहरादून समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ज्ञापन व धरने के कार्यक्रम आयोजित किए गए।