मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का शुभारंभ किया।# जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा राइंका ऐकेश्वर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।www.janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में स्थाई हेलीपैड के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जाय।
सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए लगभग 05 करोड़ की लागत से बने  रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता  लगभग 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा, उत्तराखंड के  राज्य के गठन होने के बाद पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है जिसका निर्माण राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया गया है। सुरकंडा रोपवे सेवा  शुरू होने से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 5 से 10 मिनट में सुगमता पूर्वक साल भर मां सुरकंडा देवी के दर्शन  कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  मां सुरकंडा देवी के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से  श्रद्धालुओं  को दर्शन करने में सुगमता होगी। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ ही साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोपवे परियोजना यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए प्रदूषण मुक्त यातायात का प्रमुख साधन है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र की पर्वतमाला योजना के अंतर्गत जनपदों में विभिन्न रोपवे परियोजनाओं के निर्माण हेतु कार्यवाही की जा रही है। टिहरी जनपद में  लगभग 42 वर्ग किलोमीटर में फैली विशालकाय झील में विभिन्न साहसिक जल क्रीड़ाओं का संचालन किया जा रहा है। इस झील में पर्यटन से संबंधित अन्य गतिविधियों के लिए योजना बनाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। 2025 में जब हम उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे, उस समय उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में होगा। चारधाम यात्रा में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राज्य में श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले, इसके पूरे प्रयास किए गए हैं।
पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि मां सुरकंडा के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार, श्री किशोर उपाध्याय,  सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी टिहरी श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी टिहरी श्री नवनीत भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी सुश्री नमामि बंसल आदि उपस्थित थे।

******

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज राजकीय इण्टर कॉलेज एकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल के परिसर, में नालसा (बच्चों के मैत्रिपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिये विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 एवं कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं आदि बावत् एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, उरेड़ा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग आदि का कैम्प लगवाकर उपरोक्त क्षेत्र की आमजनता की समस्याओं का त्वरित निदान करवाया गया।
शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली द्वारा विधिक सेवा संस्थानों के क्रियाकलापों, उद्देश्यों तथा नालसा की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया साथ ही निःशुल्क काननी सेवाओं एवं प्रतिकर के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा नालसा (बच्चों के मैत्रिपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिये विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज एकेश्वर के छात्र-छात्राओं व उपरोक्त क्षेत्र की आमजनमानस द्वारा अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग किया गया।
उक्त शिविर में समाज कल्याण विभाग के स्ट्रॉल पर 04, उद्यान विभाग के स्टाल पर 31, श्रम विभाग के स्टाल पर 205, उरेड़ा विभाग के स्टाल पर 18, कृषि विभाग के स्टाल पर 06, सहकारिता बैंक के स्टाल पर 13 समस्याओं का निराकरण किया गया तथा कुछ समस्याओं को सम्बन्धित विभागो द्वारा नोट किया गया। विकास खण्ड एकेश्वर के स्टाल पर 02 पेशंन व 75 श्रमिक जांच कार्ड प्रमाण पत्र बनावाये गये। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 80 लोगों को कोविड वेक्सीन लगायी गयी। उक्त कैम्प में लगभग 450 लोग लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।