पुतला फूंका:प्लास्टिक उन्मूलन: जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

-अरुणाभ रतूडी

 

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

अल्मोड़ा-(अशोक कुमार पाण्डेय) भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा महिलाओं के बारे मे की गई अनर्गल बयानबाजी की कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कड़े शब्दों मे निंदा की।इसके साथ ही अल्मोड़ा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में चौहानबाटा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया तथा जोरदार नारेबाजी की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा महिलाओं पर की गयी टिप्पणी बेहद शर्मनाक है।इसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी को माफी मांगनी चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय सहित नगर के कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
********
घनसाली बाजार में चलाया प्लास्टिक उन्मूलन अभियान ।

घनशाली(डीपी उनियाल) टिहरी जनपद के नगर पंचायत घनसाली में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान अध्यक्ष शंकर पाल सिंह सजवाण व अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा नेतृत्व में चलाया गया। नगर पंचायत घनसाली में पूरे बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष के अलावा सभासदों यशपाल सिंह, शूरवीर सिंह, सुरजीत सिंह, गंगा सिंह तथा निकाय के सभी कार्मिकों व पर्यावरण मित्रों ने सहयोग किया , 9 किलो ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करते हुए कूड़ा के सेग्रीगेशन स्थल पर बिक्रय हेतु रखा गया है । अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा ने बताया कि स्वच्छता अभियान हर पखवाड़े चलाया जाएगा ताकि घनसाली बाजार में सफाई व्यवस्था रहे । उन्होंने कहा कि बाजार में निवासरत सभी जन प्रतिनिधियों व व्यापारियों का सहयोग जरूरी है। स्मरण रहे कि टिहरी बांध बन जाने के बाद घनसाली बाजार का विकास हुआ है तथा प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़ी है ।