दो करोड़ की ठगी करने वाले को पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार-www.janswar.com

-अशेक कुमार पाण्डेय

अल्मोड़ा कप्तान के कुशल नेतृत्व का कमाल

नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले वांटेड 420 को देहरादून से धर दबोच लाई दन्या पुलिस

4 जिलों मे वांटेड था ₹2,500 का इनामी अभियुक्त

अल्मोड़ा एस एस पी प्रदीप कुमार राय  द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले वांटेड अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष दन्या को निर्देशित किया गया था।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद  के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व पुलिस बल द्वारा वांटेड अभियुक्त रितेश पाण्डेय की धरपकड़ के लिए ठोस सुरागरसी पतारसी शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए अथक प्रयासों से दिनांक 8 दिसंबर 2022 को वांटेड रितेश पाण्डेय को शास्त्री नगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त रितेश पाण्डेय पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डेय निवासी- जेल रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल 04 जनपदों ऊधमसिहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा व बागेश्वर से कुल 14 अभियोगों में वांछित चल रहा था, अभियुक्त द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लगभग 2 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी, अभियुक्त 2,500 रु0 का ईनामी गैगस्टर है, जो 5 महीनों से फरार चल रहा था।

अभियुक्त रितेश पाण्डेय के विरुद्ध 14 अभियोग दर्ज है

1. Fir no-14/22 धारा 420 ipc थाना दन्या अल्मोड़ा
2. Fir no 20/22 धारा 420 IPC थाना लमगड़ा अल्मोड़ा
3. Fir no 263/2022 धारा 420 ipc थाना काशीपुर
4. Fir no- 134/2022 धारा 420 ipc थाना रामनगर
5. Fir no-102/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी-
6. Fir no- 297/2022 धारा 2/3 गैगस्टर थाना मुखानी
7. Fir no – 18/2022 धारा 420 ipc थाम मल्ली ताल
8. Fir no – 191/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
9. Fir no- 192/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
10. Fir no-193/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
11. Fir no – 197/2022 धारा 504/506 ipc थाना मुखानी
12. Fir no – 59/2022 धारा 420 ipc थाना काठगोदाम
13. Fir no 01/22 धारा 420/120B IPC राजस्व क्षेत्र बैजनाथ बागेश्वर
14. Fir no 02/22 धारा 420/120B IPC राजस्व क्षेत्र बैजनाथ बागेश्वर
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार, कानि0 सुरेन्द्र सिंह नेगी-थाना दन्या,कानि0 प्रेम सिंह-थाना दन्या ,कानि0 इन्द्र कुमार -सर्विलांस सैल

*******

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने जगाया आत्मविश्वास

अल्मोड़ा, 09 दिसंबर 2022 (अशोक कुमार पाण्डेय)- परियोजना निदेशक चन्द्रा फर्त्याल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने से पूर्व विकासखण्ड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत उटिया की श्रीमती सुनीता देवी सब्जी का उत्पादन का कार्य करती थी जो सिर्फ पारिवारिक उपभोग तक सीमित था, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना बहुत बड़ी चुनौती था। वह आजीविका संर्वद्धन के लिए सब्जी उत्पादन का कार्य करना चाहती थी।
उन्होंने बताया कि इनके द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़ने के बाद विकासखण्ड से अन्य विभागों में चल रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई जिससे इनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। वर्तमान में सुनीता देवी जय भारत कलस्टर की अध्यक्ष भी है। जिसके लिए इन्हें पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान रूद्रपुर द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। जिसके तहत इन्हें उद्यान विभाग से पॉलीहाउस दिया गया। पॉलीहाउस लगाकर सुनिता देवी द्वारा पारिवारिक उपभोग के साथ-साथ सब्जी का नजदीकी बाजारों में विक्रय कर आमदनी सृजन किया जा रहा है। उद्यान विभाग से सुनीता देवी को उन्नत किस्म के बीज भी उपलब्ध कराये जा रहे है। पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन के लिए इनके द्वारा सीआईएफ एवं सीसीएल का उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन से इनके द्वारा निकटतम बाजारों में सब्जी विक्रय कर प्रतिमाह 5000/- तक आय सृजन किया जा रहा है। इसके लिए इन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का आभार व्यक्त किया है