थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा स्कूल के छात्रों को किया गया जागरूक। WWW.JANSWAR.COM

(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा स्कूल के छात्रों को किया गया जागरूक।

पिथोरागढ़- आज दिनांक 23.09.2025 को थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सुप्रीया नेगी, हे0का0 जनरेल सिंह एवं म0का0 अंकिता द्वारा महर्षि विद्यामन्दिर, जाजरदेवल में छात्र-छात्राओं हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—
• साइबर क्राइम एवं उससे बचाव
• महिला सम्बन्धी अपराधों से सुरक्षा एवं जागरूकता
• यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन का महत्व
• जनहित हेतु प्रचलित विभिन्न पोर्टल (सीटीजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर क्राइम पोर्टल आदि)
• नशे के दुष्परिणाम
• अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक एवं विधिक विषय
इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में कानून के प्रति सम्मान, आत्म-सुरक्षा की समझ तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।