डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे जनता मिलन, स्थानीय महिलाओं ने किया भव्य अभिनंदन।
ऋषिकेश :-ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल आज ऋषिकेश के आवास विकास क्षेत्र में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं द्वारा पूर्व मे किये गए विकास कार्यों के लिए पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक पासवान ने डॉ अग्रवाल द्वारा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों—सड़क निर्माण, आस्था पथ का सौंदर्यकरण, पार्कों का सौंदर्यकरण तथा सामुदायिक भवन निर्माण—के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है और क्षेत्र का स्वरूप निरंतर निखर रहा है।
अपने संबोधन में डॉ अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने टिन शेड, सीसीटीवी कैमरे एवं सामुदायिक भवन के शेष निर्माण कार्य हेतु विधायक निधि से ₹15 लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में पार्षद ज्योति अशोक पासवान, स्वामी कृष्णानंद महाराज, ब्रह्मानंद, लक्ष्मण वर्मा, सुनील सागर, प्रेमनाथ, सुरेंद्र वर्मा, प्रमोद, श्रीमती कमलेश वर्मा, श्रीमती शिवानी रावत, दीपक रावत, अरविंद भंडारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
