चमोली में टाटा सूमो दुर्घटना में 11 की मृत्यु तीन घायल,दो सकुशल-www.janswar.com

-नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

चमोली में टाटा सूमो दुर्घटना में 11 की मृत्यु तीन घायल,दो सकुशल

 

चमोली जनपद में उर्गम जखोला मोटरमार्ग पर एक ओवरलोड वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क से 500 मीटर नीचे गिर गयी जिसमें सवार 16 व्यत्तियों में से 11की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी तथा  तीन घायल हो गये। तथा दो व्यक्ति स्वस्थ हैं घटना कल शाम  तीन बजे अपराह्न की है।

चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 18/11/2022 को कोतवाली जोशीमठ पुलिस को सूचना मिली की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप समय लगभग 3 बजे सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 16 लोग सवार थे। सूचना पर कोतवाली जोशीमठ का पुलिस बल, एसडीआरएफ व स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल  घटनास्थल पर पहुँचे। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा तत्काल राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ कर 03 घायलों को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैना भिजवाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ बल द्वारा राहत एंव बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद है।

अब तक की प्राप्त सूचना के आधार पर मृतक/घायलों/स्वस्थ व्यक्तियों की सूची ।
मृतकों के नाम/पते

1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड उम्र 51वर्ष
2- सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष
4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष
5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष
6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष
7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष
8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष
9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष
10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष
11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष

घायलों के नाम/पते
1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद
2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड
3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष

स्वस्थ व्यक्तियों के नाम/पते
1- हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष
2- जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष