उत्तराखण्ड में मौसम का यलो अलर्ट कब और कहाँ रेड अलर्ट कब और कहाँ #चारधाम यात्रा में कुल कितने यात्री आये कितनों को मिला मोक्ष।www.janswar.com

25 जून से 29 जून तक मौसम सूचना

मौसम विभाग के दिनाँक 25 जून 2022 की जारी मौसम सूचना/मौसम पूर्वानुमान में आज से दिनाँक 28जून तक यलो अलर्ट तथा दिनाँक 29जून के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों में अनेक स्थानों तथा नैनीताल,अल्मोड़ा व चम्पावत जनपदों में कहींं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ
वर्षा होने की संभावना है | राज्य के शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा |
दिनाँक-26.06.2022
उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों तथा शेष भागों में कहींं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है |
दिनाँक-27.06.2022
उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों के अनेक स्थानों तथा गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है |
दिनांक- 28.06.2022
उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं -कहीं तीव्र बौछार के साथ अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है |
दिनाँक-29.06.2022
उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ अधिकांश स्थानों मे
हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ वर्षा हो सकती है |

चारधाम यात्रा

*राज्य आपत्कालीन परिचालन केन्द्र,सचिवालय परिसर देहरादून द्वारा दिनाँक 25-06-2022 को प्रात:10:45 बजे जारी सूचना के अनुसार आज

श्रीबद्रीनाथ धाम में 12656 यात्री पहुँचे तथा अब तक कुल 847077 यात्री पहुच चुके हैं, जिनमें से आज 01 यात्री की मृत्यु हो गयी है।तथा अब तक कुल 51 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।*
*श्री हेमकुंड साहिब में आज 2211यात्री तथा अब तक कुल 110672यात्री पहुँच चुके हैं।*
*श्री केदारनाथ(सोनप्रयाग) में आज 6409 यात्री पहुँचे।तथा अब तक कुल 790367यात्री पहुँच चुके हैं जिनमें से आज हुई 02 यात्री की मृत्यु सहित अब तक कुल 95 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है ।*
*श्री गंगोत्री धाम मेंआज 4464यात्री पहुँचे। अब तक कुल 416583 यात्री पहुँच चुके हैं जिनमें से अब तक कुल 13 यात्रियों की मृत्यु हुई है। *
*गौमुख में आज 119 यात्री पहुँचे तथा अब तक यहां कुल 6484 यात्री पहुँच चुका है।
श्रीयमुनोत्री धाम(जानकीचट्टी) में आज कुल 2513 यात्री पहुँचे।अब तक यहां कुल 323225यात्री पहुँच चुके हैं जिनमें से अभी तक 42 यात्रियों की मृत्यु हुई है।*

*आज उपरोक्त धामों में कुल 28372 यात्री पहुँचे जिनमें से आज 03 यात्रियों की मृत्यु हुई है। अब तक इन धामों में कुल 2494408 यात्री यहाँ पहुँच चुके हैं। इन यात्रियों में से अब तक कुल 201 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।*

*उत्तराखण्ड के शेष राजमार्ग व सभी धामों के मार्ग सुचारू रूप से यातायात हेतु खुले हैं ।*