अपने पति स्व.मेजरअशोक कुमार के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ने राजभवन को सौंपे 275 बोनसाई पौधे।#गोवा में 53वे अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीयमंत्री,राज्यमंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से किया।www.janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी

 

अपने पति स्व.मेजरअशोक कुमार के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ने राजभवन को सौंपे 275 बोनसाई पौधे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की उपस्थिति में श्रीमती सुषमा खिंडारिया द्वारा अपने पति स्व. मेजर अशोक कुमार के जन्मदिन के अवसर पर राजभवन को 275 बोनसाई पौधे सौंपे गये। स्व. मेजर अशोक कुमार द्वारा अपने घर पर बोनसाई गार्डन तैयार किया गया था। बोनसाई गार्डन के 275 बोनसाई पौधे उनकी धर्मपत्नी द्वारा आज राजभवन को भेंट किये गये।

इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रीमती सुषमा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए बोनसाई पौधों की समुचित देखभाल की जाएगी। उन्होंने वर्ष 2005 में बोनसाई गार्डन के निर्माण के दौरान स्व. मेजर अशोक के सहयोग को याद करते हुए कहा कि यह बड़ा सौभाग्य है कि आज उनके ही जन्मदिन के अवसर पर एक बार दोबारा इस गार्डन के विस्तारीकरण के लिए उनका सहयोग मिल रहा है। राज्यपाल ने कहा कि इस गार्डन को विस्तार देते हुए भव्य एवं विश्व स्तरीय बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गार्डन में लाइट एंड साउंड, वाटर शो का प्रस्ताव बनाया गया है जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रीमती सुषमा ने अपने पति स्व. मेजर अशोक को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि मेजर अशोक का बोनसाई से बेहद लगाव रहा है और उनके ही विशेष प्रयासों से आज भी सभी बोनसाई संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास रहा है कि मैं अपने दिवंगत पति की विरासत को आने वाले पाढ़ियों के देखने और उनके सीखने के लिए रख सकूं। उन्होंने बोनसाई पौधों को स्वीकार करने पर राज्यपाल का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि राजभवन के इस बोनसाई गार्डन में 50 वर्ष से अधिक आयु तक के बोनसाई पेड़-पौधों को संरक्षित किया गया हैं। इनकी देखभाल वैज्ञानिक विधि की जाती है। सभी पौधों पर उनके वैज्ञानिक नाम लिखे गए हैं। राजभवन के बोनसाई गार्डन में अब 500 से अधिक बोनसाई पौधे हो गए हैं।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव उद्यान डॉ. बी.बी.आर.सी पुरुषोत्तम, सचिव श्री राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव श्रीमती स्वाती एस. भदौरिया, निदेशक कृषि डॉ. एच.एच बावेजा, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

*********

गोवा में 53वे अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीयमंत्री,राज्यमंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से किया।

 

सोमवार को गोवा में 53वे अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय राज्यमंत्री सूचना एवं प्रसारण डॉ. एल. मुरुगन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गोवा में 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवम्बर, 2022 तक किया जा रहा है।
इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लगभग 79 देशों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस महोत्सव में उत्तराखण्ड द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमे राज्य का प्रतिनिधित्व श्री अभिनव कुमार, विशेष प्रमुख सचिव सूचना द्वारा किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन से उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पर्यटन स्थलों की पहुंच देश व दुनिया तक पहुंचेगी तथा राज्य में फिल्म एवं पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। साथ ही देश के फिल्मकार फिल्मों की शूटिंग के लिये उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य के प्रति और अधिक आकर्षित होंगे। इस महोत्सव में मंगलवार 22 नवंबर 2022 को उत्तराखंड राज्य की फ़िल्म नीति पर चर्चा की जाएगी। इस परिचर्चा में केंद्रीय फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी भी प्रतिभाग करेंगे। फ़िल्म महोत्सव में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के उप निदेशक/नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है।