अंकिता हत्याकांड को लेकर यूकेडी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला# शतरुद्रा ट्रस्ट ने श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश में 06निर्धन छात्रों को ड्रेस व पुस्तकालय के लिए पुस्तकें दीं।www.janswar.com

अंकिता हत्याकांड को लेकर यूकेडी के नेतृत्व में मशाल जुलूस

उत्तराखंड क्रांति दल के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने देहरादून में गांधी पार्क से लेकर घंटाघर तक मशाल जुलूस निकाला और अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि हत्यारोपियों  को तत्काल फांसी की सजा दी जानी चाहिए और उनके अय्याशी के अड्डे बने रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।

स्थानीय पटवारी पर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित पटवारी को तत्काल बर्खास्त करके गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि मामले को लटकाने में उसकी मुख्य भूमिका रही है।

विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में मशाल और मोमबत्तियां पकड़कर तथा प्ले कार्ड्स पकड़कर  जमकर नारेबाजी कर रहे थे और अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।

जुलूस में उत्तराखंड क्रांति दल के शिव प्रसाद सेमवाल, उत्तरा बहुगुणा, सुलोचना ईष्टवाल, मधु सेमवाल, विशन सिंह कंडारी, अनुपम खत्री, सुमन बडोनी, राजेन्द्र बिष्ट, के साथ उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के दीपू सकलानी, सुरेंद्र कुकरेती,समाजसेवी रश्मि, उत्तराखंड विचार मंच के संजय बहुगुणा विपुल धस्माना समीर मुंडेपी, सहित संयुक्त मोर्चा के एसपी थपलियाल सुरेंद्र सिंह पंक्ति सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक शामिल थे।

*********

“उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट” द्वारा आज प्रातः 11 बजे श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के असहाय वर्ग के सहयोग के संकल्प के अंतर्गत 6 साधनहीन छात्रों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। साथ ही विद्यालय पुस्तकालय के लिए पुस्तकें भेंट की गई।

सहयोग के लिए चयनित छात्र-
1. चिराग कोठारी
2. मोहित नौटियाल
3. सत्यव्रत भट्ट
4. युवराज शर्मा
5. शुभम उनियाल
6. शिवम भट्ट
उक्त मद में कुल ₹15000.00 व्यय किये गए। कार्यक्रम में उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट की ओर से सर्वश्री लक्षण सिंह बिष्ट, मंगला प्रसाद बंगवाल, अनूप कुमार बड़थ्वाल, गणेश चन्द्र उनियाल, महेंद्र पाल सिंह नेगी एवं हरेंद्र सिंह असवाल सम्मिलित हुये। प्रधानाचार्य डॉ. ओमप्रकाश पुर्वाल समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्रों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही। ट्रस्ट प्रधानाचार्य महोदय एवं समस्त विद्यालय परिवार का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभारी है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य द्वारा ट्रस्ट के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन के साथ ही उन्हें समाज को अपना सर्वोच्च योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। ट्रस्ट द्वारा प्रधानाचार्य को भविष्य में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरष्कृत करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल द्वारा किया गया।