सलाई बैंड – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, जनपद उत्तरकाशी। WWW.JANSWAR.COM

अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर

स्थान: सलाई बैंड – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, जनपद उत्तरकाशी।

जनपद उत्तरकाशी के सलाई बैंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक लेबर कैंप इसकी चपेट में आ गया। कैंप में कुल 19 श्रमिक रह रहे थे।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम, उपनिरीक्षक श्री नवीन कुमार के नेतृत्व में, राहत एवं बचाव कार्य हेतु तत्काल रवाना हुई। मार्ग बाधित होने के कारण टीम ने दुर्गम पैदल मार्ग से घटनास्थल तक पहुँच बनाई और मौके पर पहुँचते ही सघन सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया।

अब तक 10 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 9 श्रमिक अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और निरंतरता के साथ की जा रही है।

इस ऑपरेशन में SDRF उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस, NDRF, राजस्व विभाग, NH बड़कोट व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें राहत एवं खोज कार्य में समन्वय के साथ जुटी हुई हैं।

जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा मार्गों पर नियंत्रण व तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

आमजन से अनुरोध है कि कृपया किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, केवल प्रामाणिक सूचना पर ही विश्वास करें और आपात स्थिति में अधिकृत विभागों से ही संपर्क करें।

सिलाई बैंड भूस्खलन अपडेट:-

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान पालीगाड़ से करीब 4 किमी0 आगे सिलाई बैंड के पास हुये अतिवृष्टि (भूस्खलन) स्थल पर रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है। पुलिस, फायर, SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि आपदा राहत टीमें लगातार खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है। रात्रि में अतिवृष्टि (भूस्खलन) के दौरान उक्त स्थान/कैम्प मे 29 श्रमिक निवासरत थे, जिनमें 20 श्रमिक सुरक्षित है, जिनको रेस्क्यू टीम द्वारा आज प्रातः सुरक्षित स्थान(पालीगाड) शिफ्ट किया गया है। घटना मे 02 श्रमिकों की मौत हो गयी है, जिनके शवों को बडकोट तिलाडी व छटांगा के बीच यमुना नदी से बरामद किया गया है। 07 लोग अभी लापता चल रहे हैं। लापता लोगों की तलाशी हेतु सर्च अभियान जारी है। 

लापता व्यक्तियों का विवरण

1- अनवीर धामी s/o प्रजन धामी, निवासी स्वामिकार्तिक खापर वार्ड नं 03 जिला बाजुरा नेपाल(40 वर्ष)

2- सर कटेल धामी w/o अनवीर धामी, निवासी उपरोक्त(32 वर्ष)- महिला

3- रोशन चौधरी s/o कुल्लू धारू, निवासी भीमपुरा थाना राजापुर जिला बर्दियां नेपाल(37 वर्ष)

4- कुल्लू थारू s/o कर्ण बहादुर, निवासी उपरोक्त(60 वर्ष)

5- जयचंद उर्फ बॉबी, निवासी कालिदास रोड देहरादून(38 वर्ष)

6- प्रिंस निवासी कालिदास रोड देहरादून(20 वर्ष)

7- छोटू कालिदास रोड देहरादून(22 वर्ष)

मृतक:- 1- केवल विष्ट s/o बम बहादुर निवासी कर्ममोहनी, थाना राजापुर जिला नेपाल(43 वर्ष)

2- दूजेलाल निवासी पीलीभीत(55 वर्ष)।