श्री पुष्करसिंह धामी चुने गये उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री।-Janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी

श्री पुष्करसिंह धामी चुने गये उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री।

 

राजभवन उत्तराखण्ड देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने आज सांय 6.00 बजे विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि श्री पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर श्री बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्रीमती रेखा आर्य, श्री अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।

श्री पुष्करसिंह धामी को पुन:मुख्यमंत्री चुने जाने की हार्दिक बधाई।

– नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी स्वतंत्र पत्रकार (राज्य मान्यताप्राप्त)                                              व                                                       अरुणाभ रतूड़ी संपादक जनस्वर डॉट कॉम परिवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *