#श्री जगदीश धनखड़ ने देश के 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली#राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति से भेंट की,श्री धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण की बधाई दी #

-अरुणाभ रतूड़ी

श्री जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली

श्री जगदीप धनखड़ ने आज भारत के चौदहवें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में पदभार ग्रहण किया। एक प्रख्यात वकील और पश्चिम बंगाल के पूर्व-राज्यपाल श्री धनखड़ को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक शपथ-ग्रहण समारोह में पद की शपथ दिलाई गई।

*********

राज्यपाल  ने पूर्व राष्ट्रपति से की भेंट व नये उपराष्ट्रपति को दी पद ग्रहण की बधाई

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल  ने श्री जगदीप धनखङ जी को उप राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने कहा की देश को श्री जगदीप धनखङ जी के सामाजिक जीवन में युवाओं,महिलाओं, किसानों और वंचितों के लिए किए गए कार्यों एवं लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने उप-राष्ट्रपति के पद पर उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

*******

पूर्व राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री ने की भेंट व देश के नये उपराष्ट्रपति को दी पद ग्रहण  की बधाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी से शिष्टाचार  भेंट की।

भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्री जगदीप धनखङ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से श्री जगदीप धनखङ जी के सामाजिक एवं प्रशासनिक अनुभवों से देश की संवैधानिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

******** 

अल्मोड़ा में भारतीय जनता युवामोर्चा ने निकाली बाईक रैली

अल्मोड़ा( कुमार अशोकपाण्डेय)  भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया बाइक रैली रघुनाथ सिटी मॉल से प्रारंभ होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पांडे खोला में समाप्त हुई इस अभियान के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया की जिले के प्रमुख शहरों में युवा मोर्चा के द्वारा बाइक रैली निकाली जा रही है जिसके माध्यम से जनपद के हर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ वर्मा ने कहा कि जिला व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता घर घर जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे इसके लिए जिले के 23 मंडलों में यह अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा जिला महामंत्री युवा मोर्चा सौरभ वर्मा जिला महामंत्री महेश नयाल जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट नगर महामंत्री मनोज जोशी,रेखा आर्य ,बबीता आर्य  सहित संगठन के लगभग दो दर्जन से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।