राज्यहित सोशल मीडिया से नहीं, विधायक बनकर होगा-जयदीप भट्ट##कांग्रेसर नेताओं के दमन के विरोध में धीरेन्द्र प्रताप ने किया सत्याग्रह।08 मई की रात तक 23794 प्रवासी पहुंचे उत्तराखण्ड।मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत अन्य जनपद वासियों का घरवापसी पंजीकरण कल से-मनोज बिष्ट सभासद। पढिए JANSWAR.COM में

समाचार प्रस्तुति-नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

*राज्यहित सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि विधानसभा पंहुचकर ही किया जा सकता है। ऐन केन प्रकरेण विधायक बनो – जयदीप भट्ट*

उत्तराखंड राज्य के क्षेत्रीय कर्णधार अथवा हितेषी वास्तव में उत्तराखंड का हित चाहते हैं तो अपनी अपनी (दिल्ली दरबार की पार्टियों को छोड़कर) पार्टियों के बारे में गहनता से आंकलन करें, सोचे कि क्या वास्तव में आप उत्तराखण्ड में 2022 में सरकार बनाने में सक्षम है भी या नही।

यदि आप के विचार में यह आता है कि आप अपने बलबूते सत्ता प्राप्त कर सकते हैं तो आप राज्य की जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे और खुद भी गलतफहमी में हैं और अपने पार्टी के अन्य लोगों को भी गलतफहमी में रख कर अपना निजी स्वार्थ सिद्ध करने में जुटे हैं। दूसरी बात या फिर आप अपने निजी हित साधने या खुद एकला विधायक बनना चाहते हैं जो आप की वर्तमान योग्यता को देखते हुए आप खुद ही हार जीत का आंकलन कर लीजिए।

फेसबुक या अन्य शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखकर या बोलकर आप न तो राज्य का विकास कर सकते और न ही अपने कार्यकर्ताओं का।
व्यक्तिगत मेरी नजर में यदि राज्य में 100 – 200 सदस्यों वाली पार्टी ही शायद हो , अधिकतर क्षेत्रीय पार्टियों में एक अध्यक्ष और एक सचिव के अलावा पांच सात सदस्य मुश्किल से होंगे। यदि ये इसी तरह अपनी राजनीति जिंदा रखने पर आमादा है तो ये सिर्फ लोभी व लालची है जो कुछ मीडिया में आकर अपना कार्य सिद्ध करवाना चाहते हैं जिन्हें राज्य के निवासियों या राज्य के विकास से कोई लेना देना नही है।

अब यदि वास्तव में कुछ करना चाहते हैं और खुद भी सच के साथ जीने की इच्छा हो एवं अपने अलावा अपने पार्टी सदस्यों तथा राज्य का भला करना है तो उसके लिए उस जगह बैठने की आवश्यकता है जहाँ से कानून पास होते हैं या सरकार चलती है अर्थात विधान सभा।

इसमे कोई संदेह नही की आप योग्य नही है आज की तारीख में जितने भी सत्ताधारी है वे सब एक दिन सामान्य से नागरिक ही थे। तो आप भी विधानसभा तक पँहुच सकते है।

राज्य की सभी क्षेत्रीय पार्टियां अपने लिए अपनी योग्यतानुसार या अपनी सदस्य संख्या के हिसाब से विधानसभा चुनाव में प्रतिभाग करने का निर्णय ले व सामूहिक रूप से आपस मे इस बात पर मंथन करें जिससे सभी एक क्षेत्रीय ताकत बनकर चुनाव में भागीदारी कर सके। जिससे उत्तराखण्ड राज्य की अपनी सरकार बन सके।
*बाकी आप लोगों की इच्छा* फेसबुकिया नेता बनकर ही रहना है तो फिर *चाणक्य* भी आपको नही सुधार सकता।


कांग्रेसर नेताओं के दमन के विरोध में धीरेन्द्र प्रताप ने किया सत्याग्रह
उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं पर लाँक डाउन उल्लंघन के नाम पर   बनाए जा रहे झूठे मुकदमें के विरोध में  उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने सत्याग्रह करते हुए अपने आवास पर  सांकेतिक धरना दिया और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीटर के जरिए एक संदेश भेज कर मांग की कि वह  राष्टपिता गांधी के देश में गांधीवादी  सह अस्तित्व,  भाईचारा और लोकतंत्र के सिद्धांतों की हत्या ना करे और राज्य में राजनीतिक दलों के दमन से राजसत्ता को दूर रखें ।
 कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आव्हान पर अपने आवास पर कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ उनसे पहले, श्रीनगर नगर पालिका की अध्यक्ष पूनम तिवारी ,उनसे पूर्व पौड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा परसों देवाल चमोली जनपद में वहां के ब्लाक प्रमुख आदि के विरुद्ध दर्ज किए गए झूटे मुकदमे के विरोध में धरना दे रहे थे। धीरेंद्र प्रताप ने आज के दिन को
 उत्तराखंड भाजपा के निरंकुश शासन के विरुद्ध कांग्रेस के “दमन विरोधी दिवस” की संज्ञा दी।                   मुख्यमंत्री  को किए अपने ट्वीट में कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने  लिखा कि “उत्तराखंड में कांग्रेस जनों के विरुद्ध आपकी सरकार द्वारा बनाए जा रहे झूठे मुकदमे राष्ट्रपिता गांधी के देश में गांधी के सेट चित्र भाईचारे और लोकतंत्र के सिद्धांतों की हत्या है मेरा निवेदन है देश में अंग्रेजी राज की फिर से स्थापना ना करें और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपना काम गांधीवादी ढंग से करने की इजाजत दें।”

±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±±

 08 मई की रात तक 23794 प्रवासी पहुंचे उत्तराखण्ड।

 राज्य सरकार ने ट्रेन के लिए 50 लाख रूपए एडवांस जमा कराया।

08 मई की सांय तक विभिन्न राज्यों से 23794 प्रवासियों को उत्तराखण्ड लाया जा चुका है। इनमें हरियाणा से 11482, चण्डीगढ़ से 4838, उत्तर प्रदेश से 3526, राजस्थान से 2409, दिल्ली से 482, पंजाब से 327, गुजरात से 319 और अन्य राज्यों से 411 लोगों का लाया गया है। शनिवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग में सचिव श्री शैलेश बगोली ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आने के लिए 179615 लोगों ने आनलाईन पंजीकरण कराया है। उत्तराखण्ड के एक जनपद से दूसरे जनपद में जाने वालों की कुल संख्या 34886 है। उत्तराखण्ड से अन्य राज्यों को जाने के लिए 21717 लोगों ने आनलाईन पंजीकरण कराया है। इनमें से 6378 लोगों को भेजा जा चुका है। श्री बगोली ने कहा कि बाहर से प्रवासियों को लाने की प्रक्रिया नियोजित तरीके से होती है। इसमें जिलों में एक दिन में कितने लोगों की व्यवस्था हो सकती है, उसके आधार पर टाईमटेबल बनाया जाता है। उसी के आधार पर लोगों को लाया जा सकता है। जिन लोगों ने भी आने के लिए पंजीकरण कराया है, उन सभी को लाने के लिए राज्य सरकार व्यवस्थाएं कर रही हैं। परंतु इसमें मेडिकल जांच, सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारेंटाईन आदि तमाम तरह की सावधानियां भी बरतनी हैं।
सचिव श्री शैलेश बगोली ने कहा कि सूरत, अहमदाबाद, पुणे, बैंगलोर आदि स्थानों से प्रवासियों को लाने के लिए ट्रेन के लिए भी बात हुई हैं। राजस्थान से भी ट्रेन की बात चल रही है। उत्तराखण्ड के प्रवासी लोगों को लाने के लिए ट्रेन, बस का व्यय उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। रेलवे के पास 50 लाख रूपए एडवांस के तौर पर जमा भी कर दिया गया है। अभी तक 8 ट्रेन का अनुरोध किया हुआ है। इसका प्लान किया जा रहा है। कतिपय मीडिया में एक निश्चित दिनांक को ट्रेन चलने की खबर के बारे में पूछे जाने पर श्री बगोली ने बताया कि यह समाचार सही नहीं है। अभी कोई तिथि तय नहीं हुई है। जल्द ही रेल मंत्रालय और संबंधित राज्य सरकार से समन्वय कर ट्रेन से प्रवासियों को लाने का भी टाईमटेबल बना दिया जाएगा। जैसे ही तिथि तय हो जाएगी, संबंधित प्रवासियों को एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
निदेशक, एनएचएम श्री युगल किशोर पंत ने बताया कि कोविड-19 के संबंध में आज 221 सेम्पल की रिपोर्ट आई है, इनमें से 04 पॉजिटिव केस हैं। ये चारों लोग ऊधमसिंहनगर की सीमा पर पुलिस द्वारा पकड़े गए थे। पकड़ते ही उन्हें संस्थागत क्वारेंटाईन रखा गया था। इनमें 02 महाराष्ट्र, 01 गुजरात व 01 हरियाणा से आ रहे थे। श्री पंत ने बताया कि राज्य में पॉजिटिव केस की दर 0.76 प्रतिशत है। रिकवरी रेट 69 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। हमारे यहां औसत रिकवरी टाईम 16 दिन है। हमारी फेटैलिटी (मृत्यु) रेट 1.49 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय दर 3.32 है। आज 04 पॉजिटीव केस आने से हमारी डबलिंग रेट 38 दिन है। देश की डबलिंग रेट 10.9 है।

—————————————————-

मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत अन्य जनपद वासियों का घरवापसी पंजीकरण कल से-मनोज बिष्ट सभासद।

नगरपालिका मुनिकीरेती के वार्ड सं.05 के सभासद मनोजसिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनिकीरेती   थाना क्षेत्र में ढालवाला,14बीघा ,शीशमझाड़ी ,तपोवन ,शिवपुरी में रहने वाले टिहरी सहित उत्तराखंड के अन्य जनपदों के प्रवासी घर जाने हेतु आज से अपना रजिस्ट्रेशन थानामुनिकीरेती पर करा सकते है ध्यान रहे यह अभी रजिस्ट्रेशन है आवागमन की सुविधा सरकार/उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दी जाएगी।

कल दिनांक 10.5.20 को प्रातः 10 बजे से 4 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *