राज्यपाल से विभिन्न प्रदेशों से आयी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भेंट की# मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सलाहकार व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट की #भाजपा ने विधानसभा जागेश्वर में किया कार्यशाला का आयोजन #भाजपा ने विधानसभा जागेश्वर में किया कार्यशाला का आयोजन-www.janswar.com

राज्यपाल से विभिन्न प्रदेशों से आयी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भेंट की

शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में देश के विभिन्न प्रदेशों से आयीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात की और अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान प्रशासनिक अकादमी की विशेष निदेशक श्रीमती राधिका रस्तोगी एवं संयुक्त निदेशक श्रीमती सौजन्या भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से आयीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अपने-अपने अनुभव साझा किये। महिलाओं ने बताया कि वे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आजीविका एवं आर्थिक संवर्धन व अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण और प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही हैं। जिसमें महिलाएं पशुपालन, कृषि, डेयरी, बैंकिंग, प्रशिक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य कर रही हैं।

राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने महिलाओं की सफलता की कहानी सुनकर कहा कि ऐसी क्षमतावान महिलाओं के बूते निश्चित ही आर्थिक परिवर्तन की क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से देश की आर्थिक समृद्धि में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की क्षमता के बल पर देश में समृद्धि, खुशहाली व विकास होना निश्चित है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी स्वयं सहायता समूह बेहद सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं सभी जिलों में इन समूहों के कार्यों को करीब से देखा है। राज्यपाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हमें मार्केटिंग, पैकेजिंग, रिटेल व होलसेल मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर विशेष फोकस करना जरूरी है। यहां के स्थानीय उत्पाद बेहतर हैं जिनकी डिमांड विश्वभर में है ऐसे उत्पादों को लोकल से ग्लोबल तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आयीं महिलाओं के कार्यों की सराहना की।

**********

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार  अजीत डोभाल से भेंट कर सम सामायिक विषयों पर चर्चा की।

*******

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा  से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें    अप्रैल माह से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित  किया।

*********

भाजपा ने विधानसभा जागेश्वर में किया कार्यशाला का आयोजन

अल्मोड़ा:(अशोक कुमार पाण्डेय) विधानसभा जागेश्वर के बूथ सशक्तिकरण अभियान अल्पकालिक विस्तार को व राष्ट्रपति अभिभाषण के संदर्भ में एक कार्यशाला का आयोजन गुरुडा़बाज में किया। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक शक्ति केंद्र के संयोजक शक्ति केंद्र में पढ़ने वाले बूथों में आगामी 15 मार्च से 20 मार्च के बीच प्रत्येक बूथ में पार्टी के निर्देश के अनुसार करणी कार्य करेंगे कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा द्वारा पुष्कर सिंह धामी सरकार के द्वारा नकल विरोधी अध्यादेश बनाए जाने पर चर्चा की तथा उनका धन्यवाद दिया श्री मेहरा जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों को विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं के बीच में रखा। विधायक ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना होगा
जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी द्वारा कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सभी जिले के पदाधिकारी वह मंडलों के पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्षों शक्ति केंद्र के संयोजको के कार्यों का विभाजन कर जिम्मेदारी दी।कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से पार्टी का काम करने का संकल्प लेना चाहिए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 15 मार्च को धन्यवाद धामी करके प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम होगा।
शक्ति केंद्र के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी के द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं राष्ट्रपति अभिभाषण पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिला मंत्री संजय डालाकोटी ने पार्टी के वार्षिक कार्यक्रम से अवगत कराया।