राज्यपाल से मिले नैनीताल के पत्रकार#मुख्यमंत्री नें हरिद्वार में जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की #उन्होंने टिहरी जनपद में हुई दुर्घटना पर शोक संवेदना प्रकट की।Janswar.com

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने वीरवार को नैनीताल के मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज को नई दिशा दिखाने में मीडिया का अहम रोल है। राज्यपाल ने कहा की मीडिया का रोल लोगों की सोच, विचार और धारणा बदलने में भी महत्त्वपूर्ण है।
इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा राज्यपाल को कवरेज के दौरान आने वाली कई समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं पत्रकारों ने नैनीताल शहर की बेहतरी के लिए कई सकारात्मक व बहुमूल्य सुझाव दिए। इस दौरान ट्रैफिक, जैविक कृषि, पलायन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास, रोज़गार सृजन जैसे मुद्दों पर सकारात्मक परिचर्चा हुई।

*********

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री इसके बाद ओम घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पंचस्नान किया तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद लिया।

******

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी जनपद के पोखर, घनसाली में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।