राज्यपाल ने प्रदेश वासियों को गुरु नानक जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।#मुख्यमंत्री से रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की भेंट # जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा गढ़वाल राइंका कंडारा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया-www.janswar.com

 

-नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राजभवन देहरादून 07 नवम्बर, 2022

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के ‘नाम जपो, कीरत करो, वंड छको’ के संदेश में, उनकी सभी शिक्षाओं का सार है। उनकी पवित्र शिक्षाएं हम सब के लिए प्रेरणा देने वाली हैं। उनकी शिक्षाएं समाज को एकता के सूत्र में संजोने का कार्य करने वाली हैं। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर गहराई से विचार करने पर जीवन का सार तत्व मिल जाता है।

राज्यपाल ने कहा है कि हम सब इस पावन पर्व गुरु महाराज के बताये गये मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।

***********

मुख्यमंत्री से रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की भेंट
     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला के सीमांत एंव संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के निवासी हमारी सीमाओं के पहरी भी है। उन्होंने रं कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यकलापों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी देश के सीमांत क्षेत्रों के अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही इन क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण की दिशा में पहल की गई है। राज्य सरकार द्वारा भी राज्य के सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिये प्रभावी कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर रं कल्याण संस्था के संरक्षक श्री नृप सिंह नपलच्याल,  संस्था के अध्यक्ष श्री बिशन सिंह बोनाल, श्री डी एस गर्ब्याल, श्री सी.एस. ग्वाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी भी उपस्थित थे।

*********

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा रविवार को अटल आदर्श उत्कृष्ठ राजकीय इण्टर कालेज कण्डारा  परिसर में नालसा द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, स्वजल विभाग, जिला पूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग,  शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा कैम्प लगाकार आमजनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि आमजनमानस की समस्याओं का निस्तारण हेतु शिविरों का आयोजन किया जाता है। कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस तरह के शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए अपनी समस्याएं सम्बंधित विभागों के पास रखनी चाहिए, जिससे मौके पर ही उन समस्याओं का निस्तारण किया जा सकेगा। शिविर में कृषि विभाग के स्टॉल पर 25, समाज कल्याण विभाग 12, पशुपालन 09, राजस्व विभाग 09, ग्राम विकास विभाग 06, स्वास्थ्य विभाग 21, बाल विकास विभाग 12, समस्याओं का निराकरण किया गया। वहीं  स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 09 लोगों को कोविड वेक्सीन भी लगायी गयी। कैम्प में लगभग 175 लोग लाभार्थी हुये ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी, पुलिस उपाधिक्षक प्रेम लाल टम्टा, खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर नौटियाल  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।