राज्यपाल नई दिल्ली में सैनिक संस्था के नेशनल वेनगार्ड के पहले शिखर सम्मेलन के मुख्य अतिथि बने# मुख्यमंत्री ने डोईवाला के एक सरस्वती शिशु मंदिर में स्व.मांगेराम अग्रवाल की प्रतिमा का अनावरण किया।www.janswar.com

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को नई दिल्ली में सैनिक संस्था के नेशनल वेनगार्ड के पहले शिखर सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कहा की राष्ट्रीय सैनिक संस्था कई वर्षाे से राष्ट्रीय एकता और चरित्र निर्माण के लिए समाज के हर नागरिक के मन में राष्ट्र प्रथम का भाव जगा रहे हैं जो प्रशंसनीय है।

राज्यपाल ने कहा की संस्था में वेनगार्ड के सदस्यों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि वेनगार्ड के सभी सदस्य नेतृत्व, चिन्तन और विचारों से संगठन और समाज का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस नेशनल वेनगार्ड का प्रत्येक सदस्य उच्च क्षमतावान, कर्तव्य निष्ठ, प्रशिक्षित, अनुशासित, ईमानदारी के प्रतीक समाज के लिए एक प्रेरणा और आदर्श है।

उन्होंने कहा की शिखर सम्मेलन  में  उन विषयों को उठाया जाना जो राष्ट्रीय एकता और चरित्र निर्माण के लिए आवश्यक हैं, वह सराहनीय पहल है। राज्यपाल ने कहा की अग्निपथ योजना में जिस स्तर पर देश के युवा भाग ले रहे हैं, आने वाले समय में उसके सुखद परिणाम दिखाई देंगे। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए युवाओं में अपार स्नेह दिखाई दे रहा है। यह अत्यंत गौरव की बात है कि देश के युवाओं  में  देश की सेवा करने का कितना जज्बा है।

उन्होंने इस दौरान समान नागरिक आचार संहिता, परिपत्र अथर्व्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों, प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे को प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण मिलेगा वो राष्ट्रीय अस्मिताएं, देश प्रेम, कतर्व्य परायणता की भावना से पूर्ण होगा। स्कूलों में प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण कराया जाना जरूरी है जो राष्ट्र की मजबूत नींव के लिए बहुत जरूरी है।

शिखर सम्मेलन में वेनगार्ड के कई सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी सहित पदाधिकारी गण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

**********

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आशीर्वाद वाटिका, डोईवाला देहरादून में स्व० हरज्ञान चंद अग्रवाल सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल के पिता एवं विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी की प्रतिमा का अनावरण  किया एवं  विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला विधानसभा के केशवपुरी में संस्कार केंद्र की चारदीवारी का निर्माण कार्य किए जाने एवं क्रीडा क्षेत्र में क्रीड़ा मैदान बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी ने संपूर्ण जीवन  समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने इस क्षेत्र के अंतिम छोर पर खड़े लोगों को हमेशा आगे लाने का कार्य किया। स्वर्गीय मांगेराम अग्रवाल जी के पुत्र श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के अंदर भी वही ललक दिखाई पड़ती है। उन्होंने कहा स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी के सपनों के अनुरूप सरकार लगातार जन सेवा का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हंस फाउंडेशन ने हमेशा  सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन सेवा का कार्य किया है। कोरोना काल में हंस फाउंडेशन द्वारा गरीबों की मदद की गई एवं मरीजों तक ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर पूरी तरीके से नियंत्रण किया। भारत ने 02 स्वदेशी कोविड वैक्सीन तैयार की। भारत में कोविड की 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बूस्टर डोज का अभियान भी तेजी से चल रहा है।  गरीब कल्याण अन्न योजना से करोड़ों लोगों को मुफ्त में राशन पहुंचाया गया। उन्होंने कहा प्रत्येक ग्राम सभा आदर्श ग्राम सभा बने इसके लिए सरकार ने कार्य कर रही है।