यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने किया महाबगढ महादेव का दर्शन।जनता व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद।www.Janswar.com

-नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

यमकेश्वर विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट ने महाबगढ महादेव के दर्शन कर क्षेत्रीय मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने आयी यमकेश्वर वि.स.क्षेत्र की विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट ने आज महाबगढ महादेव के दर्शन किए।इस अवसर पर मंदिर समिति व क्षेत्रीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।उन्होंने महागढ़ मंदिर में चल रही राम कथा का श्रवण किया।
इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम बनाएंगी और क्षेत्र ती समस्याओं को समझने व उनके समाधान का प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर विनय चन्दोला,अमरदेव देव भट्ट,हरदोविन्द सिंह नेगी,कीर्तिमोहन बडोला,अनिल नेगी,अनिल नेगी पूर्व प्रधान कस्याली,मनोज खत्री आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *