मौसम समाचार 09जून से 13जून तक।Janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी

09 जून से 13 जून तक मौसम सूचना

मौसम विभाग के दिनाँक 09जून 2022 की जारी मौसम सूचना/मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के जिलों में दिनाँक 09जून से 13 जून 2022 तक मौसम अतिशुष्क रहेगा। गर्म हवाएं चलने की संभावना है।कृषक खेती को सूखने से बचाने के लिए खेतों में पानी लगाएं।दोपहर से अपराह्न तक खुली धूप से बचें।

*********
चारधाम यात्रा

*राज्य आपत्कालीन परिचालन केन्द्र,सचिवालय परिसर देहरादून द्वारा दिनाँक 09-06-2022 को प्रात:10 बजे जारी सूचना के अनुसार आज श्रीबद्रीनाथ धाम में 16960 यात्री पहुँचे तथा अब तक कुल 609695 यात्री पहुच चुके हैं, जिनमें से आज 00 यात्री की मृत्यु हो गयी है।तथा अब तक कुल 34 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।*
*श्री हेमकुंड साहिब में आज 4211यात्री तथा अब तक कुल 51660 यात्री पहुँच चुके हैं।*
*श्री केदारनाथ(सोनप्रयाग) में आज18425 यात्री पहुँचे।तथा अब तक कुल 586017 यात्री पहुच चुके हैं जिनमें से आज हुई 02यात्री की मृत्यु सहित अब तक कुल 68 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है ।*
*श्री गंगोत्री धाम मेंआज 9008यात्री पहुँचे। अब तक कुल 324807यात्री पहुँच चुके हैं जिनमें से अब तक कुल 12 यात्रियों की मृत्यु हुई है। *
*गौमुख में आज 125 यात्री पहुँचे तथा अब तक यहां कुल 4806 यात्री पहुँच चुका है।
श्रीयमुनोत्री धाम(जानकीचट्टी) में आज कुल6326 यात्री पहुँचे।अब तक यहां कुल 244160 यात्री पहुँच चुके हैं जिनमें से अभी तक 35 यात्रियों की मृत्यु हुई है।*

*आज उपरोक्त धामों में कुल 55055 यात्री पहुँचे जिनमें से आज 02 यात्रियों की मृत्यु हुई है। अब तक इन धामों में कुल 1821198 यात्री यहाँ पहुँच चुके हैं। इन यात्रियों में से अब तक कुल 150 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।*

(सभी आंकड़े तल शाम तक के)

उखीमठ -सांकर -चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा आने से मार्ग 14 जून तक यातायात हेतु खुल पाएगा।

*उत्तराखण्ड के शेष राजमार्ग व सभी धामों के मार्ग सुचारू रूप से यातायात हेतु खुले हैं ।*