मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु 25 करोड़ 50 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही धनराशि अवमुक्त करने हेतु स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून जनपद के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 01 करोड़ 93 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में नगर निगम क्षेत्र में चन्द्रबनी के अंतर्गत वाइल्ड लाईफ मुख्य मार्ग से चोयला मार्ग के चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने 02 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। विधानसभा चकराता में दो निर्माण कार्यों के लिये 1 करोड़ 15 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने ऊधमसिंह नगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अंतर्गत टेडाघाट-चन्देली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 01 करोड़ 32 लाख रूपये की स्वीकृति दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 02 करोड़ 94 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जसपुर क्षेत्र के अतंर्गत काशीपुर मेन मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 03 करोड़ 51 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री ने 05 करोड़ 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में विकासखण्ड भौंसियाछाना के अंतर्गत सल्ला भाट कोट से सूकना सल्यूणी तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़ 36 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही कसार देवी से ग्राम माठ तक मोटर मार्ग निर्माण के लिये 46 लाख रूपये एवं बाड़ेछीना-सेराघाट से बिनूक बतलचौरा तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। विकासखण्ड हवालबाग में दामूदारा से सरसों तक लिंक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 50 लाख रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा दी गयी है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा के अंतर्गत दो निर्माण कार्यों के लिये 60.63 लाख रूपये एवं विधानसभा क्षेत्र यमानोत्री के अंतर्गत चिल्यालीसौड़-जोगथ मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण हेतु 47.42 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी जनपद के पौड़ी विधानसभा में दो निर्माण कार्यों हेतु 85 लाख रूपये एवं हरिद्वार जनपद के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रणजीतपुर से सिद्ध बाबा की ओर सड़क मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़ 17 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के थाना नाचनी के प्रशासनिक भवन एवं आवासों के निर्माण हेतु 02 करोड़ 56 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के विकासखण्ड गरूड़ के अंतर्गत डंगोली-सातसिलिंग के डामरीकरण हेतु 01 करोड़ 22 लाख एवं पाण्डेखड़क-खडेरिया मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु 01 करोड़ 21 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें दिनांक 14 मई 2021 से 18 मई 2021 तक प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक खुली रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने राशन (सस्ते गल्ले की दुकान) के बंद रहने से गरीब परिवारों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्य सचिव को सस्ते गल्ले की दुकानों के खुलने के दिन बढाने के निर्देश दिये थे।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके अनुसार अब कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें दिनांक 14 मई 2021 से 18 मई 2021 तक प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक खुली रहेंगी।
जनपद गढ़वाल में कोविड-19 के दृष्टिगत संचालित होने वाली निजी एम्बुलेन्स वाहनों के किराया निर्धारण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किराया दरें निर्धारित की गई है। जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा सभी संबंधितों को जनपद के अन्तर्गत निजी एम्बुलेन्सों का संचालन निर्धारित दरों के अनुसार करवाने के आदेश दिये गये हैं। साथ ही निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूल किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही करने के भी आदेश दिये गये हैं।
जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा जनपद गढ़वाल में कोविड-19 के दृष्टिगत संचालित होने वाली निजी एम्बुलेन्स हेतु किराया दरें निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार हैं-बेसिक एम्बुलेन्स विद् आॅक्सीजन सिलेण्डर(नाॅन एसी) में पर्वतीय मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 900.00(नौ सौ मात्र), 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि डेढ घण्टा), मैदानी मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 800.00, 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि एक घण्टा), एक घण्टे के पश्चात रू. 200.00 प्रति घण्टा प्रतीक्षा भाड़ा होगा। पर्वतीय मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 20.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये। मैदानी मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 18.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये।
वहीं बेसिक एम्बुलेन्स विद् आॅक्सीजन सिलेण्डर(एसी) में पर्वतीय मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 1100.00(एक हजार एक सौ मात्र), 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि डेढ घण्टा), मैदानी मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 1000.00, 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि एक घण्टा), एक घण्टे के पश्चात रू. 250.00 प्रति घण्टा प्रतीक्षा भाड़ा होगा। पर्वतीय मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 22.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये। मैदानी मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 20.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये होगा। आईसीयू कार्डियक एम्बुलेन्स में पर्वतीय एवं मैदानी मार्गाें हेतु न्यूनतम किराया 15 कि.मी. की परिधि तक के लिए रू. 3000.00 वाहन मय चालक, रू. 4000.00 नर्सिंग स्टाफ के साथ एवं रू. 6000.00 डाॅक्टर के साथ होगा। जबकि 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु पर्वतीय मार्गों हेतु रू. 45.00 प्रति कि.मी. नर्सिंग स्टाफ के साथ, प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिए तथा मैदानी मार्गों के लिए 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 50.00 प्रति कि.मी. डाॅक्टर के साथ प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिए होगा।
कोविड मरीज के परिवहन हेतु चालक द्वारा पीपीई किट व सैनिटाईजर का शुल्क अलग लिया जायेगा, मरीज/तीमारदार के अनुरोध पर एम्बुलेन्स सेवादाता द्वारा अतिरिक्त संसाधन/जनशक्ति उपलब्ध कराये जाने पर सम्पूर्ण व्यय मरीज/तीमारदार द्वारा वहन किया जायेगा।
जनपद स्तर पर गठित समिति में श्री रावत सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार, श्री आनन्द वर्धन सम्भागीय निरीक्षक पौड़ी, श्री अनिल कुमार जोशी पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार, श्री प्रेम लाल टम्टा पुलिस क्षेत्राधिकारी पौड़ी एवं डाॅ. अशोक कुमार स्वास्थ्य विभाग पौड़ी को सदस्य नामित किया गया।