मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में 49 किलोग्राम कैटेगरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी है। टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश को पहला पदक मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिये गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश के लिये और भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
######################################
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर जारी अपने संदेश में कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीदेव सुमन ने जिस प्रकार जनक्रांति का नेतृत्व किया वह हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे तथा हमारी भावी पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देंगे।
######################################
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) उत्तराखंड के अपर महानिदेशक मेजर जनरल केजी बाबू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
#########################
उप जिलाधिकारी यमकेश्वर संदीप कुमार की अध्यक्षता में आज कोविड-19 की दृष्टिगत नीलकंठ मंदिर समिति, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल एवं पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी एव व्यवसायी, मंदिर समिति के यात्रा से जुड़े लोगों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु/यात्रियों/पर्यटकों को कोविड-19 की गाइड लाइन का अक्षरश अनुपालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने होटल/प्रतिष्ठान में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को न ठहराने की हिदायत दी।
उपजिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात हेतु वाहन में 70-80 प्रतिशत से ज्यादा सवारियां नहीं होनी चाहिए। कहा कि वाहन में बिना मास्क के व्यक्तियों को न बिठाए तथा वाहन में सेनेटाइजर का प्रयोग समय-समय करते रहे। उप जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को कहा की प्रतिष्ठानों में बिना मास्क के आ रहे लोगों को सामान न दे तथा मास्क पहने पर ही सामान दे। जिससे अन्य लोग भी जागरूक हो सकेंगे। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्धारित समय के उपरांत श्रद्धालुओं को क्षेत्र में विचरण न करने दे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नीलकंठ मंदिर में श्रद्धालुओं का दर्शन हेतु समय प्राप्त 06ः00 बजे से सांय 06ः00 बजे तक किया गया है। जबकि पूर्व में प्राप्तः 09ः00 से सांय 05ः00 बजे तक किया गया था। उन्होंने आयोजित बैठक में समस्त क्षेत्रीय अधिकारी, व्यापार मंडल तथा मन्दिर समिति के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा अन्य लोगों को कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें ओर साथ ही लोगों को सेनेटाइजर, मास्क व सार्वजनिक स्थानों में सामाजिक दूरी का अनुपालन करना भी सुनिश्चित करें। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा न बना रहे।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज मनोज गैरोला, पदाधिकरी धनवीर सिंह पवार, बृजेश चौहान, अवनीश रौथाण, धन सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित थे।