मुख्यमंत्री ने किया वन विकास निगम सॉफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारम्भ
प्रकाष्ठ एवं वनोपज के क्रय के लिए होगा ई-ऑक्शन
ई-गवर्नेंस की दिशा में वन विभाग का यह अच्छा प्रयास- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड वन विकास निगम सॉफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ई-गवर्नेंस की दिशा में वन विकास निगम का यह एक अच्छा प्रयास है। वन उपजों एवं प्रकाष्ठ के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के कार्यों में तेजी आयेगी। प्रकाष्ठ एवं वनोपज क्रय करने वालों को ई-ऑक्शन प्रक्रिया होने से अनावश्यक परेशानी भी नहीं होगी। ई-ऑक्शन की प्रक्रिया से वन विकास निगम के राजस्व में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ई-गवर्नेंस की दिशा में राज्य सरकार का विशेष फोकस है, ऑनलाईन माध्यम से लोगों को हर सुविधा मिले इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। ऑनलाईन प्रक्रिया से लोगों को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं एवं समय तथा धन दोनों की बचत होती है। कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने एवं समय की बचत के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग जरूरी है।
उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेश परिहार ने कहा कि उत्तराखण्ड वन विकास निगम द्वारा वनों के संवर्द्धन, पर्यावरण संरक्षण, लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त प्रकाष्ठ, उपखनिज का उचित दरों पर आपूर्ति में योगदान किया जा रहा है। निगम द्वारा अपने 30 प्रभागों के माध्यम से वन क्षेत्रों में वैज्ञानिक वन प्रबंधन के दृष्टिगत सूखे, उखड़े, गिरे वृक्षों से प्रकाष्ठ का उत्पादन, उपखनिज चुगान एवं प्रकाष्ठ के विक्रय की कार्यवाही की जा रही है।
उत्तराखण्ड वन निगम के प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार ने कहा कि इस डिजिटल पहल से वनोपज एवं प्रकाष्ठ के विक्रय में प्रगति आयेगी। देशभर से क्रेता ई-ऑक्शन के माध्यम से घर बैठे ही प्रकाष्ठ का क्रय कर सकते हैं। ई-ऑक्शन कार्यवाही से प्रकाष्ठ की नीलामी की कार्यवाही से कार्यप्रणाली में और अधिक तेजी आयेगी। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अब वनोपज एवं प्रकाष्ठ के विक्रय की कार्यवाही ई-ऑक्शन के माध्यम से की जायेंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार श्री रविन्द्र दत्त, अपर प्रमुख वन संरक्षक श्री डीजे के. शर्मा, डा. शमीर सिन्हा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अपर प्रबंध निदेशक श्री के.एम. राव, महाप्रबंधक श्री निशान्त वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आकाश वर्मा, श्री इन्द्र सिंह नेगी, श्री उमेश त्रिपाठी, चीफ प्रेजक्ट कॉर्डिनेटर श्री हिमांशु चन्द्रा, श्री शोभित वर्मा आदि उपस्थित थे।
——————————————————————–मुख्यसचिव की अध्यक्षता में भारत सरकार की स्पेशल असिस्टेंस फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर योजना की बैठक सम्पन्न।
मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में भारत सरकार की स्पेशल असिस्टेंस फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर योजना के सम्बन्ध में बैठक ली।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लगभग 443 करोड़ रुपए लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पेयजल, शहरी विकास एवं पर्यटन विभागों के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों को 31 मार्च, 2021 तक संपन्न कराया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित विभाग, इस योजना से सम्बन्धित कार्यों के पूर्ण होने की समयसीमा निर्धारित करते हुए, ससमय कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए तृतीय पक्ष द्वारा मूल्यांकन कराया जाए। उन्होंने इसके लिए 15 दिन के भीतर एजेंसी हायर करने हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को भी क्वालिटी कंट्रोल हेतु इसी प्रकार की व्यवस्था पर कार्य किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शहरी विकास को भी निर्देश दिए कि हरिद्वार एवं ऋषिकेश में पुराने ठोस कचरे ( Legacy Waste Management ) के प्रबन्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने इसे प्राथमिकता पर लेते हुए इसके लिए ठोस कार्ययोजना के साथ तेजी से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री अमित नेगी, श्रीमती सौजन्या एवं अपर सचिव श्री विनोद कुमार सुमन एवं सोनिका भी उपस्थित थीं।
——————————————————————–
सीएम क्यूआरटी द्वारा खिर्सू में वीडियो क्लिप द्वारा सरकार की स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड खिर्सू बासा होमस्टे में सीएम क्यूआरटी(क्विक रिस्पाॅन्स टीम) द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित/क्रियान्वित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस तक पहंुचाने के लिए योजनाओं की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं फोन के माध्यम से प्रदेश भर में लोगों की समस्याएं सुन रहे है, जिसका मौके पर निस्तारण भी किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा माह अक्टूबर 2020 को कैबिनेट बैठक में सीएम क्यूआरटी टीम का गठन किया गया था।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए वीडियो क्लिप के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग योजना से लाभान्वित हो सके। क्यूआरटी के सदस्य अभिलाष ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर में स्थानीय भाषाओं में वीडियो क्लिप बनाई जा रही है, जिसके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम क्यूआरटी टीम व जिला प्रशासन पौड़ी द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रसारित की जा रही है, जिससे लोगों को योजनाओं के बारे में पता चल सके और वह योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि क्यूआरटी के माध्यम से 8 सदस्यीय दल द्वारा यह वीडियो क्लिप बनाई जा रही है। बताया कि पिछले माह नवंबर में 323 समस्याओं में से 259 का समाधान हो गया है और 77 समस्याओं का समाधान 15 से 20 दिनों के भीतर का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम के तहत जन शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण के उद्देश्य से क्विक रिस्पाॅन्स टीम के माध्यम से खण्ड तथा ग्राम स्तरीय समस्याओं का समाधान किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस तक पहंुचाने के लिए मुख्यमंत्री त्वरित कार्यवाही टीम(क्यू.आर.टी.) का गठन किया गया है। इस त्वरित कार्यवाही टीम द्वारा विकासखण्ड स्तर पर प्रति सप्ताह न्याय पंचायत/ग्राम पंचायत स्तर पर दो बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमंे विकासखण्ड एवं तहसील स्तर के सक्षम अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रति सप्ताह विकासखण्डवार निर्धारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए मौके पर ही जन साधारण की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। विगत 100 दिनों मंे लगभग 950 समस्याओं का समाधान किया गया है।
इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, राकेश धिरवाण, राज टाइगर, अमृत सागर, जगदीश, एमएस बगियाल, सूरज, तानिया, राधिका सहित अन्य मौजूद थे।