मुख्यमंत्री ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद#मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों  को बाल्मीकि जयन्ती व ईद ए मिलाद उल नबी की शुभकामनाएं दी।www.janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी
मुख्यमंत्री ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जीएमवीएन तिलवाड़ा में जनपद के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान, सभासदों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं, सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय होना चाहिए कि मिलकर विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तरीय जो काम हैं उनके लिए जनप्रतिनिधियों को देहरादून तक न आना पड़े। जिस कार्य का समाधान जहां हो सकता है वहीं उसे पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि हम सबको एक वर्क कल्चर स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही यही कारण है कि हम सबने कोविड महामारी से डटकर मुकाबला किया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब को वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में मिलकर काम करना है।
इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत चौधरी, केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुमन्त तिवाड़ी, पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल व बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि रामायण जैसी कालजयी रचना कर उन्होंने समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। आदि कवि के रूप में उन्होंने रामायण के माध्यम से आदर्श समाज का चित्रण भी प्रस्तुत किया है।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिकता है। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारा सच्चा सम्मान एवं श्रद्धा का भाव होगा।

       मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों  को ईद ए मिलाद उल नबी की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का मानव सेवा का संदेश सदैव समाज के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *