मुख्यमंत्री ने एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता उत्तराखंड के खिलाड़ियों को किया सम्मानित तथा उन्होंने आज विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति दी।#जिलाधिकारी गढ़वाल ने आज मुख्य कोषागार कार्यालय पौड़ी में डबल लॉक का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण/सत्यापन किया।janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी
मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने सी०आर०आई०एफ० (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के बहादराबाद-धनौरी-इमलीखेड़ा भगवानपुर-गागलहेड़ी राज्य मार्ग- 68 तथा पुहाना इकबालपुर-झबरेड़ा- गुरुकुल  नारसन  राज्य  मार्ग-28 पर  रोड फर्नीचर, रोड मार्किंग तथा अन्य विविध कार्यों हेतु 260.35 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने  विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 389.83 लाख रूपये, टी०एस०पी० के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में बिज्टी मार्ग होते हुये ग्राम करघाटा में कलासेन के घर एवं रसोईपुर मार्ग से बिज़्टी लिंक मार्ग का नव निर्माण हेतु 114.77 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 100.35 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र बी०एच०ई०एल० के अन्तर्गत विभिन्न 07 निर्माण कार्यों हेतु 383.60 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 के कारण चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली एवं दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना हेतु ऋण पर 06 माह के ब्याज की प्रतिपूर्ति हेतु प्रथम चरण में राहत कोष से 02 करोड़ रूपये की स्वीकृति तथा मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में कोविड-19 उपचार में तैनात कुल 1559 चिकित्सकों को  प्रति चिकित्सक के लिए 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि हेतु 1,55,90,000 रूपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने चीनी मिल सितारगंज में आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से पेराई सत्र 2021-22 में संचालन कराये जाने हेतु 19.27 करोड़ रूपये की भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता उत्तराखंड के जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आगामी एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स तथा वर्ल्ड जु-जित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पदक तालिका में स्थान पाकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा मिल सके इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है।
   जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री विनय कुमार जोशी ने बताया कि 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी में आयोजित हुई पांचवी एशियन जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत से 38 सदस्यों के दल ने देश का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें उत्तराखण्ड के छह खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 06 पदक हांसिल किये। जिसमें 02 रजत पदक एवं 04 कांस्य पदक शामिल हैं। इस जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत ने आठवां स्थान प्राप्त किया। उत्तराखण्ड से शिवानी गुप्ता, नव्या पाण्डे, मंदीप कौर एवं मुकेश कुमार ने विभिन्न भार वर्गों में पदक हासिल किये। सभी विजेता खिलाड़ियों ने वर्ष 2021 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया  के नेतृत्व में थाईलैंड चोंगबुरी में आयोजित होने वाली एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स 2022 के लिए अपना स्थान पक्का किया।
     इस अवसर पर  खेल निदेशक श्री जी.एस. रावत, संयुक्त निदेशक खेल श्री धर्मेंद्र भट्ट, जिला जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष श्री भारत भूषण, महासचिव ऋषि पाल भारती एवं एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ी मौजूद थे।
—————————————————-
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज मुख्य कोषागार कार्यालय पौड़ी में डबल लॉक का गहनता से अर्द्धवार्षिक निरीक्षण/सत्यापन किया। उन्होने डबल लॉक में संरक्षित जनरल स्टाम्प, कोर्ट फी स्टाम्स, नकल स्टाम्प, विशेष चिपकाउ स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्प, नोटरियल स्टाम्प, रेवन्यू टिकट सहित सील बंद दस्तावेज एवं सामाग्री का अवलोकन किया। उन्होने मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि जो भी अनावश्यक सामाग्री है, उसके सम्बन्ध में संबंधित विभागों से पत्राचार कर विनिष्ठीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी लखेन्द्र गौंथियाल, लेखाकार अवधेष चन्द्र, नरेन्द्र नेगी, रोकड़िया(केशियर) पी.एस. नेगी, लेखा लिपिक नितिन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *