भारतरत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत की जयन्ती पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।#इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण।# मुख्यमंत्री ने श्रीमती वर्षा गौनियाल भट्ट के निधन पर गहराशोक प्रकट किया। पढिए Janswar.Com में।

समाचार प्रस्तुति-अरुणाभ रतूड़ी

भारतरत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत की जयनती पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पन्त की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि भारतीय राजनीति में गोविंद बल्लभ पंत जी का अहम योगदान रहा भारत के गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे पंत जी सरल व्यक्तित्व के धनी थे। स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती वर्षा गौनियाल भट्ट के निधन पर गहराशोक प्रकट किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने विशेष कार्याधिकारी श्री ऊर्बादत्त भट्ट जी की धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा गोनियाल भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अस्वस्थ चल रहे श्री ऊर्बादत्त के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के जीबी पंत अभियांत्रिकी एंव प्रोद्यौगिकी संस्थान धुड़दौड़ी में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की 133वीं जयन्ती पर, उन्हें याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पअर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।
कोविड-19 के मानको के अनुसार पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर एस0एस0राणा ने पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते इस वर्ष पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती धूमधाम से नहीं मनाई गई, और केवल उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जबकि जनपद के अन्य संस्थान, कार्यालय में भी पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के चित्र पर पुष्पा अर्पित कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी गई।
इस अवसर पर वहां मौजूद संस्थान में निदेशक एमपीएस चैहान, संजय डिमरी, उमाकांत बड़थ्वाल, संस्कृति विभाग के प्रेम चंद ध्यानी, गोकुल सिंह, नवीन भट्ट, दलीप सिंह आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *