प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई#राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी# मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सांसदों विधायकों मंत्रियों व अखाड़ा परिषद के संतों ने दी बधाई।#जिलाधिकारी पौड़ी गढवाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जनपदीय टास्क फोर्स समिति की बैठक ली।www.Janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। प्रधानमंत्री की दृढ़ संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। देश के करोड़ो लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में श्री राम के भव्य मन्दिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढ़ंग से संचालित करता है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इसके उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में पोलियो के टीके के निर्माण में 15 साल लगे जबकि मोदी जी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने एक वर्ष में कोरोना की दो-दो वैक्सीन तैयार की।  प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कोविड महामारी में भारत में टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया। भारत में 200 करोड़ से अधिक कोविड के टीके लगे। भारत की सांस्कृतिक परम्परा हमेशा से ‘सर्वे भवन्तुः सुखिनः की रही है। कोविड के दौरान भारत ने इसी भावना से अन्य देशों को भी 20 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन दी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। देश में कोई भूखा न सोये इसके लिये निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगभग डेढ़ लाख करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना ऑल वेदर रोड़, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियोजना, जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी जैसी प्रदेश हित की योजनाओं तथा अनेक केन्द्रीय संस्थाओं  की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी शतायु हो यह हम सब प्रदेशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना की है।

********

राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर निर्माण, शिल्प और सृजन तथा इंजीनियरिंग व तकनीकी से जुड़े सभी लोगों को विशेष रूप से बधाई दी है।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि पौराणिक सिविल इंजीनियर माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा शिल्प और सृजन के देवता हैं। उनकी जयंती समाज में निर्माण और सृजन के महत्व को रेखांकित करती है।उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि लायेगा।

————-

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेअपने जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मंत्री गणों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आये प्रदेश के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जन समस्यायें भी सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

********
अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई
        मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए पावन धरोहर के रूप में है। उन्होंने महंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े द्वारा कोरोना काल में मानवता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को इमानदार एवं साफ सुथरी छवि वाला कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर होगा।

—————-

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जनपदीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास अधिकारियों से अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों और चलाये गये जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा बाल विकास विभाग के अतिरिक्त शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग इत्यादि सहयोगी विभागों से भी अभियान के तहत किये गये सहयोगात्मक कार्याेे की जानकारी ली।
उन्होंने विकासखण्ड वार एनीमाइज्ड महिलाओें व बच्चों, कुपोषित, अल्पपोषित, कम वजनी और ओवरवेट बच्चों का पृथक-पृथक विवरण प्रस्तुत करने तथा इसमें सुधार लाने हेतु तद्नुसार बेहतर प्लान बनाते हुए उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देशित किया कि सभी सी.डी.पी.ओ. और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एनीमाइज्ड महिलाओं और बच्चों के एनीमिया की जांच का प्रशिक्षण दिलवायें। इस संबंध में यदि जांच किट की आवश्यकता हो तो उसे उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला और बच्चों की जांच से पता चल जायेगा कि किस महिला और बच्चे में किस चीज की कमी है। तत्पश्चात् उस महिला और बच्चे को जिस इलाज अथवा पोषक तत्वों की आवश्यकता होगी उसको नियमित निगरानी में उसी अनुरूप उपलब्ध करवाकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकेगा। उन्होंने इसके लिए कोटद्वार और पौड़ी में कार्यशाला का आयोजन करने के भी निर्देश दिये और कहा कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सहयोगी विभागों को भी आंमत्रित किया जाये।
उन्होंने प्रत्येक माह की 05 तारीख को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के वजन लेने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की भी जांच करने तथा उनके खान-पान की आदतें, अच्छे पोषक आहार पदार्थों के सेवन के साथ-साथ बेहतर दिनचर्या और साफ-सफाई से संबंधित बातों को भी साझा करनें के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिला द्वारा गर्भधारण करने से पूर्व से लेकर गर्भधारण की शुरूआती अवस्था, प्रसूती दौरान और बच्चे के जन्म के प्रथम 03 वर्षों तक के सुनहरे 1000 दिवस में महिला और बच्चे के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर दिनचर्या की देखरेख की बहुत जरूरत होती है। इसलिए ऐसा प्लान बनायें कि प्रत्येक चरण में महिला व बच्चे को पर्याप्त और बेहतर भोजन, यदि अवश्यकता हो तो आयरन, फौलिक एसिड, अतिरिक्त विटामिन्स इत्यादि की मात्रा उपलब्ध कराएं जिससे जच्चा- बच्चा दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने सुझाव दिया कि महिला ग्राम प्रधानों तथा अलग-अलग स्थानों की किशोरियों की इसमें अधिक भागीदारी बढ़ाकर तथा उनकी विशेष रिक्वायरमेंट के अनुरूप हाइजीन और स्वास्थ्य सुविधा को उनके अनुभवों के आधार पर उपलब्ध कराने से और भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए इन बिंदुओं को भी अपनी कार्ययोजना में शामिल किया जाये।
आयोजित बैठक में सीएमओ डॉ0 प्रवीण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, डॉ रमेश कुंवर सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे