ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आगामी 4 मार्च को प्रस्तावित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पौड़ी गढ़वाल 01 मार्च, 2024:- जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को विधानसभावार कार्यक्रम की तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी कार्यक्रम स्थलों पर बहुउद्देशीय शिविर और लोगों की ओर से यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसको सीएम हेल्पलाइन से कनेक्ट करते हुए उनका शीघ्रता से निस्तारण करवाएं। साथ ही लोगों को कार्यक्रम स्थल पर सरकार के विभिन्न विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करें और इसका लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी पूर्ण करें।

इस दौरान वर्चुअल माध्यम से मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर सहित संबंधित उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!